नवापारा में भाजपा प्रशिक्षण वर्ग : भाजपा ने कभी राष्ट्रहित से समझौता नहीं किया- अशोक बजाज

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत नवापारा मंडल में आयोजित मंडल स्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सदैव राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर कार्य करती है।

उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में दुनिया तृतीय विश्व युद्ध के कगार पर खड़ी नजर आ रही है। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के चलते विश्व में अस्थिरता का माहौल है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुशल रणनीति के कारण भारत में शांति बनी हुई है।

देश को बदनाम करने में लगे हुए हैं

अशोक बजाज ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसे संवेदनशील समय में विपक्ष को सरकार का सहयोग करना चाहिए, लेकिन कांग्रेस के नेता देश को बदनाम करने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की विचारधारा हमेशा राष्ट्रहित केंद्रित रही है और पार्टी ने कभी भी इससे समझौता नहीं किया।

उन्होंने जनसंघ की स्थापना (1951) से लेकर भाजपा की वर्तमान यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि पार्टी ने हर दौर में राष्ट्र की एकता और अखंडता को प्राथमिकता दी है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को याद करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने देश की एकता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।

इसके साथ ही उन्होंने आपातकाल (1975) की घटनाओं को याद दिलाते हुए कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल के दौरान लोकतंत्र को कुचला गया, नेताओं को नजरबंद किया गया और प्रेस पर सेंसरशिप लागू की गई। इसके बावजूद भाजपा और जनसंघ के कार्यकर्ताओं ने संघर्ष करते हुए अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई और पार्टी को मजबूत बनाया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रशिक्षण वर्ग में संगठन की नीतियों, विचारधारा और आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

राजिम में भाजपा का दो दिवसीय दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान संपन्न, कार्यकर्ताओं को मिला संगठनात्मक मार्गदर्शन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button