अभनपुर ब्रेकिंग: कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजयुमो ने निकाली शव यात्रा, किया अनोखा प्रदर्शन, देखिए वीडियो

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) अभनपुर:- भारतीय जनता युवा मोर्चा अभनपुर के तत्वावधान में अभनपुर में कांग्रेस सरकार के खिलाफ शव यात्रा निकाली गई। यह यात्रा भाजपा कार्यालय अभनपुर से निकाली गई। जिसकी अगुवाई भाजयुमो महामंत्री गौरव शर्मा ने की। इस दौरान नवापारा मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र वर्मा, अभनपुर मंडल अध्यक्ष वीरेन्द्र साहू, चंपारण से रिंकु चंद्राकर और खोरपा से रवि वर्मा सहित सैकड़ों भाजयुमो कार्यकर्ता शामिल हुए।

डीजे के साथ निकली शव यात्रा बस स्टैण्ड पहुंचते ही भाजयुमो ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि भूपेश सरकार में भय, आतंक और भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गई है। पीएससी में घोटाले किए जा रहे हैं। अपने करीबियों को नौकरी देकर युवाओं के साथ धोखा कर रही है। इस दौरान भाजयुमो ने शव का दहन किया।

युवाओं के सपनों में डाला डाका

भाजमुयों के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश में PSC में गड़बड़ी करते हुए छत्तीसगढ़ के युवाओं के सपनों में डाका डाला है। जिस पर हाईकोर्ट ने आदेश देते हुए इन भर्तियों पर रोक लगाई है। यह भ्रष्टाचारी सरकार के मुंह पर तमाचा है। इसका जवाब जनता विधानसभा चुनाव में देगी। नवापारा मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र वर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ की इस निर्मम सरकार की अंतरात्मा भी मर चुकी है। सरकार इतनी असवेंदनशील है कि प्रदेश में इतने अपराध, अत्याचार भ्रष्टाचार के बाद भी कोई सुध नहीं है। जिसके विरोध में युवा मोर्चा अभनपुर विधानसभा द्वारा शव यात्रा निकाली जा रही है।

पुलिस ने DJ किया जप्त

शव यात्रा के दौरान पुलिस की तगड़ी व्यवस्था थी। भाजयुमो को रोकने पुलिस ने भरपूर प्रयास किया, लेकिन युवाओ के आक्रोश के सामने वे सफल नहीं हो पाए। पुलिस प्रशासन ने डीजे को जब्त करने का भी प्रयास किया, परंतु कार्यकर्ताओं ने आक्रोश के साथ इसका पुरजोर विरोध किया, जिसके बाद पुलिस प्रशासन द्वारा डीजे गाड़ी को छोड़ा गया।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री गौरव शर्मा, नवापारा मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र वर्मा, अभनपुर मंडल अध्यक्ष वीरेन्द्र साहू, चंपारण से रिंकु चंद्राकर और खोरपा से रवि वर्मा , मुकुंद मेश्राम ,गुलशन साहू ,राजू रजक ,संजय साहू, ओम आशीष साहू, कौस्तुभ शर्मा , अंकित मेघवानी , खुशवन्त ठाकुर , नितुल देवांगन ,हेमंत साहू, गोयल भट्ट, मुक्कु निषाद ,देवेन्द्र सेन , भरत बैस ,राजा रॉय , द्विज साहू , चेतन साहू , सागर साहू ,पवन साहू , योगेन्द्र ध्रुव सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

देखिए वीडियो :- 

 

और भी खबरों के लिए क्लिक करे :-

ABVP छत्तीसगढ़ द्वारा 6 अक्टूबर को प्रदेश स्तरीय छात्र आक्रोश रैली का आयोजन ,नवापारा मे हुआ पोस्टर का विमोचन

Related Articles

Back to top button