शादी की खुशियां के बीच खून-खराबा: पड़ोसियों का जानलेवा हमला, एक ही परिवार के 4 घायल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– शादी समारोह की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब पड़ोसियों ने एक ही परिवार पर टंगिया, हंसिया और लाठी से जानलेवा हमला कर दिया। इस वारदात में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें एक महिला की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। मामला बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, आवासपारा निवासी हंसराज बघेल, परमानंद बघेल, सहेत्रिन बघेल और उषा दिवाकर विवाह कार्यक्रम के बाद घर के बाहर मौजूद थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले लक्ष्मण बघेल, दिलीप बघेल, अर्जुन बघेल और सुमित्रा बघेल वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया।
आरोप है कि आरोपी अचानक घर के भीतर गए और वहां से टंगिया, हंसिया और लाठी लेकर लौटे। इसके बाद उन्होंने पीड़ित परिवार पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में चारों लोग बुरी तरह घायल हो गए। बीच-बचाव करने पहुंचे अन्य लोगों से भी मारपीट की गई। घटना के बाद परिजन घायलों को तत्काल सिम्स अस्पताल ले गए, जहां उनका इलाज जारी है। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।
मामले की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने अर्जुन कुमार बघेल, लक्ष्मण बघेल, दिलीप बघेल, सुमित्रा बघेल सहित एक नाबालिग बालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r
यह खबर भी जरुर पढ़े
शादी की खुशियां मातम में बदलीं: बहन की शादी से एक दिन पहले भाई की दर्दनाक मौत, बड़ा भाई गंभीर











