बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर पलटी, एक महिला की मौत, 7 लोग घायल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- मां चंद्रहासिनी के दर्शन करने जा रही बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई और 7 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि विपरीत दिशा से आ रहे एक ऑटो को साइड देने के चक्कर में बोलेरो अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। इसमें दबकर एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, महासमुंद जिले के ग्राम भंवरपुर के लोग सोमवार को बोलेरो वाहन में सवार होकर रायगढ़ स्थित चंद्रहासिनी देवी के दर्शन के लिए निकले थे। बोलेरो सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के ग्राम पंचायत हिर्री के पास पहुंची थी। एक ऑटो रायगढ़ से सारंगढ़ की ओर आ रहा था, उसे बचाने और रास्ता देने के प्रयास में बोलेरो का चालक ग्राम पंचायत हिर्री के पास नियंत्रण खो बैठा, जिससे बोलेरो सड़क किनारे खेत में उतर गई और पलट गई।
बोलेरो पलटने से अर्चना कौशिक (42 वर्ष) निवासी टेंडा बिलासपुर वाहन में फंस गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। हादसे में निभा कौशिक टेंडा (22 वर्ष), संतोषी, करिश्मा कश्यप (36 वर्ष), पलक कौशिक (13 वर्ष), यशवंत देवांगन (14 वर्ष), पुष्पा कश्यप, जयंत कश्यप घायल हो गए। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/BM4cHVhLYrPLudwEhQHVBB?mode=ac_t