कलेक्टर की विशेष पहल : जिले में पुस्तक दान महाभियान का किया शुभारंभ,आप भी बने हिस्सा

पुस्तक संकलन के लिए वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) गरियाबंद :- कलेक्टर आकाश छिकारा ने पाठकों की सुविधा के लिए एक और विशेष पहल शुरू की है। उन्होंने आज संयुक्त जिला कार्यालय परिसर से पुस्तक दान महाभियान की शुरुआत की। अभियान के तहत अधिकारी-कर्मचारी सहित आमजन भी अपने पास रखे पढ़ने लायक विभिन्न प्रकार के किताबों को दान कर सकते है। इन किताबों को राजिम में विकसित किए जा रहे पुस्तकालय में रखा जाएगा। यहां से कोई भी जरूरत मंद अपनी मन पसंद की किताब पढ़ने के लिए रख सकेंगे।

अधिकारी-कर्मचारी सहित आम नागरिक भी कर सकेंगे पुस्तक दान

अभियान के शुरुआत के अवसर पर कलेक्टर ने पुस्तक संकलन के लिए दो वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वाहन अलग अलग जगहों पर जाकर दान करने वालों से पुस्तक संकलन करेंगे। इस अवसर पर कलेक्टर ने अपने पास रखे ज्ञानवर्धक किताबों को दान किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव, अपर कलेक्टर अविनाश भोई, संयुक्त कलेक्टर तीर्थराज अग्रवाल, अभियान के नोडल द्वय श्याम चंद्राकर, मनोज केला सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
जरूरतमंदों को शैक्षणिक, ज्ञानवर्धक एवं मनोरंजन की किताबें पढ़ने की मिलेगी सुविधा
पुस्तक दान महाभियान के शुभारंभ अवसर पर कलेक्टर छिकारा ने कहा कि पुस्तक ज्ञान का भंडार होता है। यह हमेशा इंसान को सच्चे मित्र की तरह अच्छी सीख की प्रेरणा देती है। पुस्तक का महत्व कभी खत्म नहीं होता है। कलेक्टर ने कहा कि किताब पढ़ने के पश्चात उसकी उपयोगिता कभी खत्म नहीं होती। अन्य लोगों के लिए उपयोगी हो सकती है। इसी सोच के मद्देनजर पुस्तक दान महाभियान का शुभारंभ किया गया है। इसके अंतर्गत सभी विकासखंडों में जाकर शासकीय कार्यालयों  एवं आम नागरिकों से संपर्क कर दान करने लायक पुस्तकों का संकलन किया जायेगा। पुस्तकों को राजिम के पुस्तकालय में रखा जाएगा। जिससे आमजनों को पढ़ने की सुविधा मिलेगी।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन