एक ही फंदे से लटके मिले युवक-युवती के शव, इस बात की जताई जा रही आशंका, पुलिस जुटी जांच में

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जंगल में युवक-युवती के शव पेड़ से लटके मिले है। ग्रामीणों ने बुधवार सुबह दोनों की लाश जंगल में पेड़ से लटकते हुए देखा जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामला रायगढ़ जिले के छाल थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह ग्राम एडूकला के जंगल में ग्रामीण महुआ बीनने गए थे। तभी उन्होंने पेड़ पर युवक और युवती के शव को फांसी के फंदे पर लटके हुआ देखा। ग्रामीणों ने तुरंत छाल पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस और फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के साथ जांच शुरू की। पुलिस जांच में मृतकों की पहचान रामकुमार अगरिया 25 वर्ष, भुंडीबाहरी और परमेश्वरी अगरिया 20 वर्ष के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है युवक प्राइवेट कंपनी में मजदूरी काम करता था। 5-6 महीने से दोनों शादी करने की बात कहते थे। शुरुआती जांच में मामला प्रेम संबंध से जुड़ा बताया जा रहा है। फिलहाल, पंचनामा कार्रवाई के बाद पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मर्ग कायम कर सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r
यह खबर भी जरुर पढ़े
एक ही फंदे पर लटके मिले दो दोस्तों की लाश, दोनों शादीशुदा थे, जांच में जुटी पुलिस











