भाभी-भतीजे के हत्यारे देवर ने की आत्महत्या: फांसी पर लटकते ही मिली लाश, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- महासमुंद जिले में भाभी-भतीजे हत्यारे देवर ने आत्महत्या कर ली है। आरोपी देवर का शव उसके मामा के घर से 100 मीटर दूर फांसी पर लटकते हुए मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना कोमाखान थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार बागबाहरा ब्लॉक के ग्राम दरबेकेरा में रविवार को ग्रामीणों ने पेड़ पर फांसी पर शव लटकता देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव की पहचान पोखराज ठाकुर (30 वर्ष) के रूप में की गई। पोखराज 17 अक्टूबर को सब्बल से वार कर अपनी भाभी और भतीजे की हत्या की थी।

अक्सर शराब के नशे में करता था विवाद

पतेरापाली निवासी गैंदू ठाकुर अपनी पत्नी तुलसी ठाकुर, बेटा कमलेश ठाकुर, भाई पोखराज ठाकुर और मां के साथ रहता था। आरोपी पोखराज ठाकुर आदतन शराबी था। अक्सर शराब के नशे में वो विवाद करता था। 17 अक्टूबर 2023 की सुबह गैंदू काम पर गया था और उसकी मां भी किसी काम से घर से बाहर थी।

कलयुगी बेटे ने की मां की हत्या: इस बात से था नाराज

भाभी-भतीजे के सब्बल मारकर हत्या

घर पर तुलसी अपने पांच साल के बेटे के साथ थी। दोपहर दो बजे के आसपास उसका देवर पोखराज घर आया। शराब पीने के लिए पैसे मांगे। जब तुलसी ने पैसे देने से इनकार कर दिया तो पोखराज आक्रोशित हो उठा। उसने पहले तो झगड़ा किया और आवेश में आकर घर में रखे सब्बल से भाभी और भतीजे के सिर और गर्दन पर वार कर दिया।

हत्या कर फरार था आरोपी

वारदार के बाद पोखराज घर से भाग निकला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपी पोखराज ठाकुर की तलाश कर रही थी। तमाम रिश्तेदारों के घरों में भी दबिश दी गई। लेकिन वो कहीं नहीं मिला। 22 अक्टूबर को उसका शव फांसी पर लटकता मिला है। पुलिस ने शव के आसपास तलाशी ली, लेकिन कोई भी सुराग नहीं मिला। शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए बागबाहरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KkBvfErBXEA1evbUHmUCTq

सम्बंधित खबरें भी पढ़े

महासमुंद में डबल मर्डर: देवर ने की भाभी-भतीजे की बेरहमी से हत्या, जानिए पूरा मामला

Related Articles

Back to top button