शादी का झांसा देकर सहकर्मी से दुष्कर्म, काम करने के दौरान बढ़ी नजदीकियां, दुष्कर्म के बाद शादी से किया इनकार, गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– शादी का झांसा देकर सहकर्मी से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। दोनों निज बैंक में काम करते थे। इस दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी। आरोपी युवक ने शादी का प्रलोभन देकर युवती से दुष्कर्म किया। बाद में शादी से इनकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। घटना कांकेर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार बालोद की युवती ने रायपुर में शिकायत दर्ज कराते बताई कि वह एक निजी बैंक की कर्मचारी है। उसी बैंक में काम करने वाला उसका सहकर्मी कृष्ण कांत वघाड़े (32 वर्ष) निवासी दल्ली राजहरा जिला बालोद ने उसे पसंद करने की बात कहते शादी का प्रलोभन दिया। इसके बाद वह उससे दुष्कर्म किया। यह घटना कांकेर क्षेत्र की होने के कारण रायपुर पुलिस मामला शुन्य में दर्ज कर डायरी कांकेर कोतवाली भेज दी।

कांकेर पुलिस ने मामले की जांच की। इस दौरान पता चला दोनों के बीच साल 2023 से कांकेर में रहने के दौरान प्रेम प्रसंग था। इस दौरान कांकेर में दोनों साथ में रह रहे थे तथा सहकर्मी उसे शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया। लेकिन रायपुर शिफ्ट होने के बाद वह शादी से इंकार कर दिया। युवती ने इसकी शिकायत सितंबर में दर्ज कराई। हाल ही में डायरी कांकेर पुलिस को मिलने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश शुरू कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी मुजगहन में एक परिचित के घर छिपा हुआ था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Ihl8c6n3whwBoOjrVkYYRS

यह खबर भी जरुर पढ़े

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर शादी से किया इनकार, आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button