सोसायटी कर्मचारी ने हजारों क्विंटल धान का किया गबन, शासन को 32 लाख का नुकसान, पुलिस ने किया गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद जिले के एक सोसायटी कर्मचारी ने हजारों क्विंटल धान की हेराफेरी कर शासन को लाखों रुपए का चूना लगाया है। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। मामला गरियाबंद जिले के देवभोग थाना क्षेत्र का है।

1063.20 क्विंटल धान का गबन 

दरअसल, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति झाखरपारा शाखा देवभोग के प्राधिकृत अधिकारी पदुलोचन जगत ने 9 सितंबर 2025 को देवभोग थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें बताया गया कि खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित झाखरपारा के धान उपार्जन केंद्र झाखरपारा में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी चंदन सिंह राजपूत ने 1063.20 क्विंटल धान, जिसका अनुमानित मूल्य 32,95,920 रुपए है, का गबन कर शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाई है।

300 क्विंटल धान का किया आंशिक भरपाई

समिति द्वारा जांच में पाया गया कि ऑनलाइन रिपोर्ट के अनुसार शेष 2708.56 क्विंटल धान दर्शाया गया था। जिसका भौतिक सत्यापन उपार्जन केंद्र झाखरपारा में किया गया। जिसमें 1363.20 क्विंटल धान कम पाया गया। शिकायत के बाद पुलिस ने चंदन सिंह राजपूत को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसमें आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। आरोपी ने 300 क्विंटल धान की आंशिक भरपाई की, लेकिन शेष 1063.20 क्विंटल धान (कीमत लगभग 32,95,920 रुपए) की भरपाई अभी तक नहीं की है।

इस संबंध में सहायक आयुक्त सहकारिता जिला गरियाबंद एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक नोडल कार्यालय गरियाबंद ने प्रदुलोचन थाना देवभोग को आरोपी चंदन सिंह राजपूत के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए भेजा। जिसके बाद थाने में आरोपी के खिलाफ 318(2), 316(5) बीएनएस के तहत एफआईआर दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी चंदन सिंह राजपूत को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/BM4cHVhLYrPLudwEhQHVBB?mode=ac_t

यह खबर भी जरुर पढ़े

लिफ्ट के बहाने लूट की साजिश, चौथा आरोपी गिरफ्तार, तीन आरोपियों को भेजा जा चुका है जेल, जानिए पूरा मामला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button