चंद्रयान-3 की सफलता पर श्याम अग्रवाल ने दी बधाई
कीर्तिमान स्थापित कर रहा भारत - श्याम अग्रवाल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- चंद्रयान-3 ने चांद की सतह पर उतरकर भारत ने ऐतिहासिक इतिहास रच दिया है। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक उतरने वाला भारत पहला देश बन गया है। इस सफलता पर पूरे देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के लोग भी जश्न मना रहे हैं। राजिम से भाजपा नेता एवं आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्याम अग्रवाल ने कहा कि भारत के वैज्ञानिकों ने भारत का परचम चंद्रमा पर लहरा दिया है। आज चंद्रमा हमारे और भी करीब आ गए हैं। ये बहुत ही खुशी का पल है।
उन्होंने कहा कि चंद्रयान की सफलता पर पूरा भारत देश गर्व महशूस कर रहा है। यह सिर्फ भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में भारत ने अंतरिक्ष क्षेत्र में एक अलग पहचान बना रहा है। इसरो के वैज्ञानिको जो किया है, ऐसा और कोई नहीं कर सकता। विश्व के लिए जो असंभव था, उसे भारत के वैज्ञानिको ने अपनी मेहनत से संभव कर दिया है। यह नए भारत की क्षमताओं और शक्ति का सशक्त प्रदर्शन है। हमार भारत देश ज्ञान विज्ञान के बल पर विश्व गुरू, विश्वशक्ति और विश्वविजेता बनेगा। चंद्रयान-3 की सफलता देश के लिए असाधारण उपलब्धि है। श्री अग्रवाल ने इस उपलब्धि पर इसरो और चंद्रयान से जुटे सभी लोगों को बधाई दी है।
Chandrayaan-3 Mission Updates : क्या हुआ चंद्रयान के लैंडिंग के बाद ,रोवर निकला लैंडर से और