कांग्रेस ने संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी, कई जिलों के बदले गए जिलाध्यक्ष, देखिए सूची

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस ने 3 जिलों के अध्यक्ष को बदलकर नई नियुक्ति आदेश जारी किया है। जिसमें मुंगेली, बस्तर ग्रामीण और रायगढ़ ग्रामीण शामिल है। बता दें कि निकाय चुनाव से पहले संगठन बड़े बदलाव की तैयारी कर रहा है। संभावना है कि प्रदेश में शहर और ग्रामीण मिलाकर 30 से ज्यादा जिलाध्यक्ष बदले जाएंगे। इसके अलावा संगठन के खाली पदों पर भी नियुक्तियां हो सकती हैं।
जारी आदेश के मुताबिक, रायगढ़ (ग्रामीण) से नागेन्द्र नेगी, मुंगेली से घनश्याम वर्मा और बस्तर (ग्रामीण) से प्रेमशंकर शुक्ला को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। यह आदेश अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी से जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने देर रात जारी किया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Cou8mpwFJrW20kpqxsp8t6











