दांतों से काट दिया पति का प्राइवेट पार्ट, इस वजह से हुआ था विवाद, पत्नी के खिलाफ FIR दर्ज

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- मामूली विवाद में एक महिला ने अपने पति का प्राइवेट पार्ट (गुप्तांग) काट दिया। घटना के बाद महिला फरार हो गई। घायल पति ने लहूलुहान हालत में थाने पहुंचकर पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला बालोद जिला के डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र अंतर्गत संजारी चौकी के खेरथा बाजार गांव का रहने वाला पुनीत राम सिन्हा (34) मजदूरी का काम करता है। मंगलवार दोपहर को उसने अपनी पत्नी सरिता बाई से खाना मांगा। इस दौरान सरिता सो रही थी। खाना मांगने पर गुस्सा गई और कहा कि खुद निकाल कर खा लो। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। सरिता अपने पति को गालियां देने लगी। पुनीत ने जब इसका विरोध किया, तो सुनीता ने गुस्सा होकर जान से मारने की धमकी देते हुये अपने दांत से पति का प्राइवेट पार्ट कपड़ों के ऊपर से जोरदार काट लिया और भाग निकली।

घटना के बाद पुनीत के प्राइवेट पार्ट से खून बहने लगा। वह लहूलुहान हालत में डौंडीलोहारा थाना पहुंचकर सरिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया। थाना प्रभारी अरविंद साहू ने बताया कि मामले में अपराध पंजीबद्ध होने के बाद दोनों पक्ष को थाना बुलाया गया था, लेकिन दोनों नहीं आए। इस पर उन्हें लेने के लिए थाने से टीम भेजी गई। दोनों के बयान लिए गए हैं। मामले की जांच कर रहे हैं। इसके बाद आगे की कार्रवाई करेंगे।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/K3AMYy3Qr6y8Zw044nyFjW

यह खबर भी जरूर पढ़े

प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या, सुसाइड दिखाने फांसी पर लटकाया शव, ऐसे खुला राज

Related Articles

Back to top button