गरियाबंद ब्रेकिंग: बुजुर्ग की लाश मिलने से मचा हड़कंप, इस बात की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) गरियाबंद:- गरियाबंद जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां बुजुर्ग की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामला देवभोग थाना क्षेत्र का है।

लाश के कई जगह गहरे चोंट के निशान

जानकारी के अनुसार देवभोग थाना क्षेत्र के ग्राम दबनई में शुक्रवार को रात 7.30 बजे के आसपास 60 वर्षीय बुजुर्ग की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। लाश गांव के शिव मंदिर के पास पुलिया किनारे मिली है। घटना की जानकारी कोटवार एवं ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। लाश के कई हिस्सा में चोंट के निशान मिले है।

पारिवारिक विवाद में हत्या की आशंका

आशंका जताई जा रही है कि वृद्ध की पीटपीट कर हत्या की गई है। फिलहाल हत्या का कारण पारिवारिक विवाद होने की भी संभावना जताई जा रही है। बहरहाल पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है। पुलिस, मृतक के पत्नी लक्ष्मी बाई और पुत्र गिरीश सोनवानी सहित आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। जल्द ही हत्या का खुलासा हो सकता है।

गरियाबंद जिले के छुरा थाना क्षेत्र में ग्रामीण की लाश मिलने से हड़कंप मच गया था। ग्रामीण की हत्या या आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पढ़िए पूरी खबर

सम्बंधित खबरें भी पढ़े

गरियाबंद ब्रेकिंग: संदिग्ध अवस्था में मिली ग्रामीण की लाश, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस, देखिए वीडियो

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन