नवापारा ब्रेकिंगः युवक पर जानलेवा हमला, मामूली बात पर डंडे से किया वार, बीच-बचाव करने वाले की उंगली काटी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवापारा इलाके से बड़ी खबर सामने आई है, जहां मामूली बात देखते-ही-देखते हिंसक झगड़े में तब्दील हो गई। आरोपी ने जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ में रखे लकड़ी के डंडे से युवक पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल नवापारी CHC में भर्ती कराया गया। घटना गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार घटना ग्राम तर्री में सोमवार 23 फरवरी की रात करीब 7.15 बजे की बताई जा रही है। पीड़ित चेतन ने पुलिस को अपनी रिपोर्ट में बताया कि वह मजदूरी का काम करता है और ग्राम तर्री में रहता है। घटना के समय उसका भाई ईश्वर निषाद और भानू साहू गांव के हनुमान मंदिर के पास बैठकर बातचीत कर रहे थे।

घर जाने को कहा, भड़क उठा आरोपी

चेतन अपने भाई ईश्वर निषाद को घर बुलाने पहुंचा। इसी बात पर भानू साहू आगबबूला हो गया और गुस्से में आकर अश्लील गालियां देने लगा। इतना ही नहीं, आरोपी ने जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ में रखे लकड़ी के डंडे से चेतन पर हमला कर दिया। हमले में चेतन के सिर और बाएं कंधे के पास गंभीर चोट आई। चीख-पुकार सुनकर जब डोमन विश्वकर्मा बीच-बचाव करने पहुंचा, तो आरोपी ने उसके साथ भी गाली-गलौज की और दाहिने हाथ की रिंग फिंगर को दांत से काट लिया, जिससे वह भी घायल हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने छुड़ाया

घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल चेतन को गंभीर हालत में नवापारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Bi1gPFRXBEjBeoNhF41JIu

यह खबर भी जरुर पढ़े

नवापारा ब्रेकिंग: धारदार गड़ासा के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button