घर में अकेली दिव्यांग युवती को गौशाला ले जाकर किया दुष्कर्म, बहन ने आपत्तिजनक हालत में देख मचाया शोर, आरोपी गिरफ्तार,

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक दिव्यांग युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। शिकायत के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामला जशपुरनगर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार 2 जनवरी को सिटी कोतवाली जशपुर थाने में एक 24 वर्षीय विवाहिता महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रार्थिया ने बताया कि उसकी 26 वर्षीय बड़ी बहन मूक-बधिर होने के साथ मानसिक रूप से भी कमजोर है। घटना वाले दिन दोपहर करीब 2 बजे वह अपने पिता के साथ जंगल लकड़ी लेने गई थी, जबकि भाई-भाभी खेत में काम करने गए थे। इस दौरान पीड़िता घर में अकेली थी।

शाम करीब 4 बजे जब प्रार्थिया घर लौटी, तो उसकी बहन घर पर नहीं मिली। तलाश करते हुए वह घर के पास स्थित गौशाला पहुंची, जहां उसने गांव के ही माइकल टोप्पो (36 वर्ष) को अपनी बहन के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देखा। प्रार्थिया द्वारा शोर मचाने पर आरोपी कपड़े पहनकर मौके से फरार हो गया।

शिकायत पर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी कोतवाली जशपुर में आरोपी माइकल टोप्पो के विरुद्ध बीएनएस की धारा 64(2)(झ)(ट) एवं 332(b) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने एफएसएल टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Ihl8c6n3whwBoOjrVkYYRS

यह खबर भी जरुर पढ़े

क्रिसमस की आड़ में नाबालिग से दरिंदगी, अपहरण कर दुष्कर्म और मतांतरण का खुलासा, पास्टर उसकी पत्नी समेत पति-पुत्र गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button