पुंसवन संस्कार संपन्न : पुंसवन संस्कार से दिव्य और संस्कारित बालक जन्म लेते हैं -चंद्रलेखा

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देशन एवं गायत्री शक्तिपीठ राजिम के मार्गदर्शन में ग्राम बेल्टुकरी में गर्भवती माताओं का पुंसवन संस्कार संपन्न हुआ। परम् पूज्य गुरुदेव एवं परम् वंदनीया माता जी के सूक्ष्म उपस्थिति व संरक्षण में आओ गढ़े संस्कारवान पीढ़ी कार्यक्रम सभी गांवों में लगातार चल रहा है। इसी कड़ी में 08 माता पार्वती चंद्रहास साहू, सोंमति बंधु यादव, पुष्पा चंद्रहास साहू, देवकुमारी नीलकंठ साहू, गीतांजलि भास्कर साहू, टिकेश्वरी दीपक साहू, रामेश्वरी मूलचंद साहू, ममता माधव तारक का पुंसवन संस्कार संपन्न हुआ। 

गायत्री शक्तिपीठ राजिम से पधारे मां भगवती महिला मण्डल की बहने ओमीन साहू, हेमलता साहू, देवी ध्रुव ने मातृ वन्दना, देवपूजन के साथ यज्ञ प्रारंभ किया। गायत्री शक्तिपीठ राजिम की सहायक प्रबंध ट्रस्टी चंद्रलेखा गुप्ता ने इस संस्कार के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पुंसवन संस्कार से बालक दिव्य एवं संस्कारित होता है। यदि माता अपने दिनचर्या और खानपान को सही रखे तो बच्चा स्वस्थ रहता है। माता जैसे चिंतन करती है व्यवहार करती है उसका सीधा प्रभाव सीधे बच्चे पर पड़ता है। वीर अभिमन्यु और भक्त प्रहलाद इसका उदाहरण है। 

बच्चो को संस्कारित करना पुण्य का कार्य

सरपंच पुराणिक साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारे गांव के लिए सौभाग्य है कि आज राजिम से चलकर ऋषि पुत्र पधारे हैं। शैक्षणिक स्थल में यज्ञ होना बच्चो को संस्कारित करना बहुत पुण्य का कार्य है। राजिम फिंगेश्वर ब्लॉक के संगठन प्रमुख संतोष साहू ने बताया पूरे क्षेत्र में गायत्री परिवार के युवा, महिला और वरिष्ठ प्रकोष्ठ के भाई बहन रचनात्मक कार्यक्रम में समय दे रहे हैं। जिसमें युवाओं को प्रशिक्षण, कन्या कौशल शिविर, वृक्षारोपण, नशामुक्ति अभियान, जगह जगह गायत्री महायज्ञ हेतु प्रयास कर रहे है।

इकाई प्रमुख श्रवण साहू ने कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया। साथ ही भविष्य में इसी प्रकार सहयोग करने की अपील की। इस कार्यक्रम में गर्भवती माताओं को गायत्री मंत्र लेखन तथा आओ गढ़े संस्कारवान पीढी नामक साहित्य भेंट कर किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पंच किशन यादव, युवराज तारक, आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता ओमबाई साहू, नंदनी साहू, मंजू साहू, चित्ररेखा साहू, ललिता साहू, सहायिका यामिनी साहू, हेमलता तारक, तारा देवांगन, कांति साहू, ढेली साहू, गायत्री परिजन हेमलाल साहू, रूखमणी सिन्हा, डोमन ध्रुव, टीकूराम साहू, मुकेश्वर साहू, हेमलाल साहू का विशेष सहयोग रहा।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/HEADRQ8Pq7N8imBgVZ1X8p

यह खबर भी जरुर पढ़े

राजिम भक्तिन माता की भव्य कांस्य प्रतिमा लगाने राजिम विधायक रोहित साहू ने किया स्थल निरीक्षण, मुख्यमंत्री ने की थी 5 करोड़ की घोषणा

Related Articles

Back to top button