संत समागम में लगा पंडोखर सरकार का दिव्य दरबार: सैकड़ों श्रद्धालुओं की समस्याओं का किया समाधान

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजिम कुंभ कल्प मेला के संत समागम स्थल पर पंडोखर सरकार का दिव्य दरबार 21 फरवरी से प्रारंभ हो गया है। यह दरबार 25 फरवरी तक दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक लगाया जा रहा है। 22 फरवरी शनिवार को महाराज के भक्त और शिष्यगणों ने दिव्य दरबार में उपस्थित होकर अपनी जिज्ञासाओ और समस्याओं के समाधान पाया।

इस दौरान पंडोखर सरकार के गुरुशरण महाराज ने भक्तों की समस्याओं को सुनकर उसका समाधान बताया। दरबार शुरू होने से पहले मंच पर बालाजी महाराज की पूजा अर्चना कर उनकी आरती की गई। फिर गुरू पूजन के बाद दरबार की औपचारिक कार्यवाही शुरू की गई। जिसका लाभ उपस्थित जन समुदाय में अपने समस्याओं का समाधान प्राप्त कर उठाया।

लंबे अंतराल के बाद इस बार पंडोखर सरकार का दरबार राजिम के कुंभ कल्प में लगाया गया है, जिसके कारण उनके भक्तों और शिष्यों में काफी उत्साह है। उनके दर्शन और अपनी समस्याओ के समाधान के लिए भक्तों की भीड दरबार में पहुंच रही है। भक्त अपनी समस्याओं को लेकर अपनी बारी का इंतजार करते रहते हैं।

https://chat.whatsapp.com/EmIwdJKezHHKmsjiabrwtK

यह खबर भी जरुर पढ़े

राजिम कुंभ कल्प में 21 फरवरी से विराट संत समागम का आयोजन : डोम, स्विस कॉटेज, कुटिया से सजा संत समागम क्षेत्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film