आरंग जनपद की 135 पंचायतों में रोजगार-आवास दिवस एवं चावल महोत्सव का हुआ आयोजन

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– रायपुर जिले के जनपद पंचायत आरंग अंतर्गत सभी 135 ग्राम पंचायतों में आज रोजगार-आवास दिवस का आयोजन चावल महोत्सव के साथ किया गया। इस अवसर पर विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) के तहत प्रगतिरत कार्यों को पूर्ण करने एवं मांग आधारित नए कार्य प्रारंभ करने के संबंध में ग्रामीणों से चर्चा की गई। जियो-टैगिंग कार्यों की पूर्णता एवं योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार के लिए क्यूआर कोड के उपयोग की जानकारी भी दी गई।
जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए ‘मोर तरिया’ अभियान के अंतर्गत “नवा तरिया आय के जरिया” के सम्बन्ध में ग्रामीणों को जानकारी प्रदान की गई। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण सहित आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत सभी आवासों को पूर्ण करने के लिए ग्रामीणों के साथ चर्चा कर कार्य योजना बनाई गई।
रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रायपुर कुमार बिश्वरंजन ने कहा कि जल संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु विशेष निर्देश दिए गए हैं। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत आरंग अभिषेक बनर्जी ने बताया कि प्रत्येक माह आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल रहता है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं से जोड़ने का अच्छा अवसर है, जिसमें उन्हें विभिन्न योजनाओं की नई जानकारियां प्राप्त होती हैं।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r











