दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कल्याण योजना के तहत रायपुर जिले के 53,219 हितग्राहियों को मिला लाभ, गोबरा नवापारा से 5128 लाभान्वित
भूमिहीन मजदूरों को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम : विधायक मोतीलाल साहू

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत भूमिहीन कृषक मजदूर को उनके खाते में राशि हस्तांतरण करने हेतु तहसील कार्यालय रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू की उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान भूमिहीन कृषक मजदूरों को प्रमाण पत्र वितरण किया गया। साथ ही भूमिहीन कृषक मजदूर को उनके खाते में राशि हस्तांतरित किया गया।
विधायक मोतीलाल साहू ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार लगातार भूमिहीन कृषक मजदूरों के हित में कार्य कर रही है। इस योजना के माध्यम से मजदूरों को आर्थिक लाभ मिल रहा है जिससे वे आत्मनिर्भर बन रहे हैं।
सेजबहार निवासी हितग्राही धर्मेन्द्र यदु ने बताया कि इस योजना के तहत मुझे 10,000 रूपए प्राप्त हुआ है। इससे मैं अपने बच्चों के लिए कपड़े खरीदूंगा एवं स्कूल फीस भरूंगा साथ ही घर खर्च के लिए उपयोग करूंगा। इस योजना के लिए मैं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करता हूं।
जिले में अब तक कुल 53,219 हितग्राही इस योजना से लाभान्वित हो चुके हैं जिसमें प्रत्येक हितग्राही को 10 हजार रूपए दिया जाता है, इस योजना के तहत कुल 14 करोड़ 16 लाख 10 हजार रूपए भूमिहीन कृषक मजदूरों के खातों में हस्तांतरित किया गया है। इस योजना में रायपुर तहसील से 4,624 मजदूर, धरसींवा से 9,357, आरंग से 5,856, मंदिर हसौद से 7,824, अभनपूर से 7,190, गोबरा नवापारा से 5128, तिल्दा से 3799, खरोरा से 6,450, माना कैम्प से 1,867, कुंरा से 586, समोदा से 309, चंदखुरी से 229 मजदूर शामिल हैं।
इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप यदु, एसडीएम नंदकुमार चौबे, तहसीलदार राममूर्ति दीवान, अतिरिक्त तहसीलदार राकेश देवांगन सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r











