महिला पुलिसकर्मी ने की आत्महत्या, कमरे में फांसी पर लटके मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– महिला आरक्षक ने फांसी लगाकार आत्महत्या कर ली। उसका शवव घर किराये के मकान में फांसी के फंदे पर लटके मिला है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला के परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद शव को फंदे से नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार बिलासपुर जिले के पाली की रहने वाली आरपीएफ महिला आरक्षक रमा ध्रुव (25 साल) ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि मृतका आरपीएफ में महिला सिपाही के पद पर पदस्थ थी। वह दुर्ग में किराये के मकान में रहती थी। शुक्रवार को उसका शव किराये के मकान में फंदे से लटके मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पंचनामा कार्रवाई के बाद जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। प्रारंभिक पूछताछ में ये बात सामने आई है कि युवती को साइटिका की समस्या थी। मेडिकल लीव लेकर वह काफी दिन से इलाज भी करवा रही थी। शायद इसी वजह से उसने यह कदम उठाया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/ByoSNL9jFiJAghfKGiFAzm

यह खबर भी जरुर पढ़े

राजिम ब्रेकिंग: महिला पुलिसकर्मी की गला घोंटकर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार, ये वजह आई सामने

Related Articles

Back to top button