दो ट्रकों के बीच जबरदस्त भिड़ंत: एक की मौत

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- कटघोरा-बिलासपुर मार्ग पर गुरुवार मध्य रात्रि दो ट्रकों के बीच आमने-सामने जबर्दस्त भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में एक ट्रक ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई और उसका शव वाहन में बुरी तरह से फंस गया। दुर्घटना के बाद दूसरा ट्रक चालक फरार हो गया। सूचना मिलने पर कटघोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद ट्रक में फंसे मृत ड्राइवर के शव को बाहर निकाला गया।
पुलिस के अनुसार कटघोरा थाना क्षेत्र के कसनिया के पास देर रात लगभग डेढ़ बजे एक्सीडेंट हुआ। ट्रक में फंसे हुए ड्राइवर के शव को शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे निकाला जा सका। इसके बाद लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक का नाम अंकुर पटेल (32 वर्ष) था, जो मध्यप्रदेश के शहडोल जिले का रहने वाला था। पुलिस ने अनूपपुर में रहने वाले वाहन मालिक को घटना की सूचना दे दी है। परिजनों और वाहन मालिक के पहुंचने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। एक ट्रक में धान और दूसरे में कोयला लोड था। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल के पास ही कांटा घर है, वहां धान लोडेड ट्रक तौल कराकर निकल रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे कोयला लोडेड ट्रक ने मोड़ के पास दूसरे वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद कोयला लोडेड ट्रक का ड्राइवर वाहन छोड़कर फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है। उसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आ सकी है। दोनों ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं, उन्हें जब्त कर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल