गरियाबंद कलेक्टर ने चार प्रकरण के लिए स्वीकृत किये 16 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद कलेक्टर बीएस उइके ने आरबीसी 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा में मृतक के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृति दी है। कलेक्टर ने कुल जिले के चार प्रकरणों के लिए 16 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील राजिम के वार्ड नंबर 05 निवासी 03 वर्षीय मांशू धीवर की 13 मई 2025 को तालाब में डूबने से मृत्यु हो जाने के कारण उनके निकटतम परिजन गोपी धीवर को 4 लाख रुपये की आर्थिक अनुदान सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

इसी प्रकार तहसील छुरा अंतर्गत ग्राम भरूवामुड़ा निवासी 03 वर्षीय मिनाक्षी की 27 जुलाई 2024 को सर्पदंश से मृत्यु हो जाने के कारण उनके निकटतम परिजन दयालाल मरकाम को, ग्राम चरौदा की 36 वर्षीय रूकसाना बेगम की 22 जुलाई 2025 को सर्पदंश से मृत्यु हो जाने के कारण उनके निकटतम परिजन महमूद खान को और ग्राम रसेला के निवासी 32 वर्षीय अरूण कुमार का 5 फरवरी 2025 को तालाब में गिरकर डूबने से मृत्यु हो जाने के कारण उनके निकटतम परिजन योगिता यादव को  4-4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद कलेक्टर ने सीएमओ की ली बैठक, दिए ये निर्देश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button