नवापारा के व्यापारियों के लिए 22 मार्च को खाद्य लाइसेंस शिविर का होगा आयोजन, इन दस्तावेजों के साथ कर सकेंगे आवेदन

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– रायपुर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा व्यापार मंडल के सहयोग से गोबरा नवापारा क्षेत्र के स्थानीय खाद्य व्यापारियों के लिए 22 मार्च 2026 को एक दिवसीय खाद्य लाइसेंस एवं पंजीयन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर गंज रोड स्थित सिंधी गुरुद्वारा, गोबरा नवापारा में आयोजित होगा, जो प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित रहेगा।

इस शिविर का मुख्य उद्देश्य गोबरा नवापारा क्षेत्र के उन छोटे-बड़े खाद्य व्यवसायियों को सुविधा प्रदान करना है, जो तकनीकी जानकारी के अभाव में अब तक अपना पंजीयन या लाइसेंस नहीं बनवा सके हैं। शिविर में क्षेत्र के ही छोटे दुकानदार, रेहड़ी-पटरी संचालक, होटल व्यवसायी एवं अन्य खाद्य विक्रेता मौके पर ही अपना आवेदन पूर्ण कर सकेंगे।

शिविर में भाग लेने वाले व्यापारियों को आधार कार्ड एवं पैन कार्ड की छायाप्रति, एक पासपोर्ट साइज फोटो, दुकान का पता प्रमाण (जैसे बिजली बिल या किरायानामा) तथा ओटीपी सत्यापन हेतु सक्रिय मोबाइल नंबर साथ लाना अनिवार्य होगा। आवेदन प्रक्रिया में सहयोग एवं मार्गदर्शन हेतु विभाग के अधिकारी शिविर स्थल पर उपलब्ध रहेंगे।

व्यापार मंडल, गोबरा नवापारा द्वारा क्षेत्र के सभी व्यापारियों से अपील की गई है कि वे इस विशेष शिविर का लाभ उठाकर अपने खाद्य लाइसेंस/पंजीयन की प्रक्रिया पूर्ण करें, जिससे भविष्य में विभागीय कार्यवाही एवं जुर्माने से बचा जा सके।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

रायपुर कलेक्टर के निर्देश पर बोरिंग करते पाए जाने पर दो बोरिंग मशीन और चार वाहन जब्त

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button