पूर्व विधायक धनेन्द्र साहू ने डाइक मामले में लिया संज्ञान, डाइक की स्थिती देख भड़के, सत्तापक्ष पर लगाए आरोप

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– पूर्व कांग्रेस विधायक धनेन्द्र साहू के कार्यकाल में नवापारा नगर के पुराने इंटकवेल के पास महानदी पर पानी रोकने हेतु डाइक का निर्माण करवाया गया था। यह डाइक 5 करोड़ 63 लाख रुपए से बनाया गया था। इस डाइक का निर्माण नगर में गर्मियों में पानी की समस्या को देखते हुए करवाया गया था, ताकि गर्मियों के मौसम में 3 से 4 फीट तक पानी रुकने से नगर में पानी का लेबल और सप्लाई दोनों सही तरीके से बना रहे।

लेकिन वर्तमान में यह 5 करोड़ 63 लाख रुपए से बना डाइक पूरी तरह व्यर्थ हो गया है। इसके ऊपरी इलाके में अवैध रेत खनन के कारण पानी इस स्थान तक पहुंच ही नहीं पा रहा है। छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज द्वारा इस मामले को लेकर दो दिन पहले ही न्यूज प्रकाशित किया था। इस मामले की जानकारी पूर्व विधायक धनेन्द्र साहू को मिलते ही वे मौके पर इसका निरीक्षण करने पहुंचे और डाइक के स्थिति को देखते हुए गहरी चिंता जाहिर की है।

क्यों नहीं मिल पा रहा लाभ

 

नगर के लोगों की सुविधा के लिए इस डाइक का निर्माण किया गया है लेकिन इसके ऊपरी हिस्से तर्री, दुलना सहित कई जगहों पर महानदी से रेत का अवैध खनन किया जा रहा है। जिसके कारण नदी में बड़े बड़े गड्ढे हो गये है और रेत खनन के लिए ऊपर का मलबा हटाने बड़े बड़े टीले बना दिए गये है। जिससे नदी का पानी गर्मियों में इस जगह तक पहुंच ही नहीं पा रहा, जिसके कारण यह 5 करोड़ 63 लाख रुपए से बना डाइक पूरी तरह व्यर्थ साबित हो रहा है।

इतना ही नहीं रेत के परिवहन के लिए इसके ऊपर से रास्ता भी बना दिया गया है। जिससे यह डाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। जबकि इसे बने अभी महज 2 साल भी पूरे नहीं हुए है। इस ओर विभाग के अधिकारी भी कोई ध्यान नहीं दे रहे।

पानी की भीषण समस्या से जूझना पड़ेगा

मौके पर निरीक्षण के लिए पहुंचे पूर्व विधायक ने इस पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि यह बड़े दुख की बात है कि जनवरी से इस इंटकवेल से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है जबकि यह पहले कभी नहीं हुआ। जिसके कारण नगर के कई वार्डों में गर्मियों में पानी की समस्या बनी रही। 

डाइक के उपर नवापारा नगर की सीमा पर बने बड़े बड़े गड्ढों और अस्थाई रोड को देखकर उन्होंने कहा कि इन अवैध माफियाओं को सत्ता में बैठे विधायक, स्थानीय सत्ताधारी जनप्रतिनिधियों और अधिकारीयों का संरक्षण प्राप्त है इसलिए महानदी की ऐसी दुर्दशा कर दी गई है। पिछले कुछ माह से अवैध खनन के कारण डाइक तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इसके कारण आने वाले अगले कुछ सालों में नगर को पानी की भीषण समस्या से जूझना पड़ेगा। इसके लिए भाजपा और नवापारा पालिका जिम्मेदार है। 

तर्री में तटबंध को तोड़ दिया है

उन्होंने कहा कि अवैध रेत माफियाओं के खिलाफ नाम मात्र की कार्रवाही की जाती है जिसके कारण इनके हौसले बुलंद है। संरक्षण प्राप्त होने के कारण ही कार्रवाही होने के बावजूद फिर से ये रेत खदान कुछ घंटों बाद ही चालू हो गए है। वहीं नदी से गाड़ियां बाहर निकालने के लिए इन्होंने तर्री में तटबंध को तोड़ दिया है जबकिं इसका निर्माण करोड़ों रूपय की लागत से कराया गया है ताकि नदी का पानी बाढ़ के समय नगरों में ना पहुचें। इस पर शासन और पालिका को विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए। उन्होंने इस मामले में रायपुर कलेक्टर और अभनपुर एसडीएम को अवगत भी कराया। 

मौके पर निरीक्षण के दौरान पूर्व पालिका अध्यक्ष धनराज मध्यानी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ शर्मा, नपा नेता प्रतिपक्ष संध्या राव, नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष जीत सिंह, नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष चतुर जगत, पार्षद अजय साहू, अर्जुन साहू, हेमंत साहनी, तरूण कंसारी, टिकेश्वर गिलहरे, दीपाली राजपूत, रेखा तिवारी, रामकुमार शर्मा, रामा यादव, शाहिद रजा आदि उपस्थित थे।

अवैध कारोबार में रोक लगेगी

अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू से इस मामले में जानकारी लेने पर प्रयाग न्यूज से कहा कि पिछले कांग्रेस सरकार से ही रेत का अवैध कारोबार चल रहा है। हमारी भाजपा सरकार आने के बाद इन कामों में रोक लगाया गया है। हमारे द्वारा इस पर लगातार कार्रवाही किया जा रहा है। मेरे द्वारा भी इसके लिए कई बार अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।  डाइक में पानी नहीं पहुंचने को लेकर उन्होंने कहा कि आपके द्वारा मामला संज्ञान में आया है इसकी जांच करवाते है कि पानी क्यों नहीं पहुंच रहा। उन्होंने कहा कि इन अवैध कारोबार में रोक लगेगी इसके लिए मै आपको आश्वस्त करता हुँ।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/EmIwdJKezHHKmsjiabrwtK

यह खबर भी जरुर पढ़े

अवैध रेत खनन और परिवहन पर अभनपुर SDM ने खुद संभाला मोर्चा, आधी रात हुई कार्रवाही, 1 चैन माउन्टेन सहित हाइवा जप्त

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल