गरियाबंद कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी नागरिकों की समस्याएं, जनदर्शन में मिले 28 आवेदन
कलेक्टर ने अधिकारियों को निराकरण करने के दिए निर्देश

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आज जनदर्शन आयोजित की गई। जिसमें जिले के अलग-अलग क्षेत्र के लोग अपनी-अपनी मांग, समस्याएं एवं शिकायतें लेकर आवेदन करने आये। इस दौरान जनदर्शन मे आने वाले सभी लोगों की समस्या और उनके समाधान का निराकरण भी किया गया। कलेक्टर श्री उइके ने आज जनदर्शन में 28 लोगों की समस्याओं को ध्यान से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।
जनदर्शन में ग्राम खैरझिटी के पुन्नुराम साहू ने बंदोबस्त में त्रुटि सुधार करवाने के लिए आवेदन सौंपा। इसी प्र्रकार ग्राम अतरमरा के सुरेश कुमार सिन्हा ने मनरेगा मजदूरी का भुगतान कराने के लिए, ग्राम जिड़ार के लखनराम विश्वकर्मा ने आर्थिक सहायता राशि दिलाने के लिए, ग्राम बारूला के जगतराम ने आनलाईन भुईया में त्रुटि सुधार करने, ग्राम लोहरसी की गोमती बाई साहू ने बच्चे के लिए छात्रवृत्ति दिलाने आवेदन सौंपा।
इसी तरह राजिम के निवासी अशोक यादव ने सीमांकन हेतु आवेदन, खैरझिटी के समस्त ग्रामवासियों ने बंदोबस्त में त्रुटि सुधार करवाने, ग्राम फुलझर के डीहूराम साहू ने मंदिर निर्माण कराने, नगर पंचायत कोपरा की अनिता बाई सिन्हा ने पीएम उज्जवला योजना के अंतर्गत गैस कनेक्शन दिलाने के लिए ग्राम मुड़तरई के टेकराम वर्मा ने पीएम सम्मान निधि प्रदान कराने, ग्राम उरमाल के बाबूलाल धु्रव ने बंदोबस्त में त्रुटि सुधार कराने, कोसमी (ब) के नंदलाल मरकाम ने सिंचाई पंप दिलाने के लिए आवेदन सौंपा।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ प्रखर चंद्राकर, अपर कलेक्टर पंकज डाहिरे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r
यह खबर भी जरुर पढ़े
गरियाबंद जिला जलाभाव क्षेत्र घोषित : बोर खनन के लिए विधिवत अनुमति जरूरी, प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त











