गरियाबंद ब्रेकिंग: खूंखार तेंदुए ने कुछ ही घंटे में बच्ची और युवक पर किया हमला, तेंदुए की मौजूदगी से लोगों में दहशत का माहौल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- गरियाबंद जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां खूंखार तेंदुए ने दो लोगों पर हमला कर दिया है। बताया जा रहा है कि सुबह खेत में काम करने गए युवक पर हमला कर दिया। इसके कुछ घंटे बाद आंगन में खेल रही बच्ची को अपना शिकार बना लिया। दिनदहाड़े तेंदुए के इस हमले से गांव में दहशत का माहौल है। वहीं गांव के लोग घरों से बाहर निकलने डर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार ग्राम बारूका निवासी मनहरण यादव (38 वर्ष) रोज की तरह आज सुबह अपने खेत में काम करने गया था। इस दौरान तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। तेंदुए के हमले से युवक काफी डर गया और चिल्लने लगा। युवक की आवाज सुन अन्य ग्रामीण पहुंचे और तेंदुए को खदेड़ा। युवक के चेहरे और शरीर पर चोट के निशान है। घटना की सूचना वन विभाग की टीम को दी गई।

वहीं घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। वन विभाग के ओर से युवक को सहायता राशि दी गई है।

आँगन में खेल रही बच्ची पर किया हमला

बताया जा रहा है कि 4 घंटे बाद तेंदुए ने एक ढाई साल की मासूम बच्ची रश्मि यादव पर हमला कर दिया। सोमवार दोपहर करीब एक बजे रश्मि अपने घर के आंगन में खेल रही थी, तभी तेंदुआ ने उस पर हमला कर दिया। चीख पुकार सुनकर पास में काम कर रहे गांव के ही देवानंद यादव ने हिम्मत दिखाते हुए बच्ची को बचाया। जिसके बाद गंभीर स्थिति में रश्मि को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गांव में दहशत का माहौल

रश्मि के पिता विश्वकर्मा ने बताया कि घटना के दौरान रश्मि अपनी मां के साथ घर पर थी। उसकी मां ने फोन पर घटना की सूचना दी। जिसके बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बच्ची का इलाज जारी है। बच्ची को सिर, चेहरे और हाथ में गंभीर चोट आई है। तेंदुए के दांत और पंजे से कई जगह उसके शरीर पर घाव हो गए। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ झाड़ियों के पीछे भाग गया। इन दोनों घटनाओं से गांव में दहशत का माहौल बन गया है।

एक के बाद एक हमले से तेंदुए काफी खूंखान नजर आ रहा है। वन विभाग ने ग्रामीणों को जंगल को ओर न जाने तथा सुरक्षित एवं सतर्क रहने की हिदायत दी है। घटना के बाद वन विभाग की टीम अलर्ट हो गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/JMN3hOxWi777B1QljQHV9e

यह खबर भी जरुर पढ़े

छुरा ब्रेकिंग: तेंदुए ने किया महिला पर हमला, गंभीर हालत में अस्तपाल में भर्ती, वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद

Related Articles

Back to top button