गरियाबंद ब्रेकिंग: शादी का प्रलोभन देकर नाबालिक के साथ दुष्कर्म, कई माह तक करता रहा शारीरिक शोषण, आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- गरियाबंद जिले में नाबालिग से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी पीड़िता को शादी का प्रलोभन देकर 4 माह तक शारीरिक संबंध बनाता रहा है। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला गरियाबंद जिले के इंदागांव थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार इंदागांव थाना क्षेत्र में रहने वाले पीड़ित के परिजनों ने शिकायत दर्ज कराया है। शिकायत में उन्होंने बताया कि धुरवागुड़ी गांव के रहने वाले आरोपी ओमप्रकाश सिन्हा ने पीड़िता को बहला फुसलाकर अपने प्यार के चंगुल में फंसा लिया। फिर शादी का प्रलोभन देकर बार बार दुष्कर्म करता रहा। बताया गया कि आरोपी ओमप्रकाश 18 नवम्बर 2023 को बहला फुसलाकर भगा ले गया और 4 माह तक उड़ीसा क्षेत्र के एक गांव में रखकर लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा।

इसके बाद आरोपी युवती को उड़ीसा से रायपुर ले गया, जहां पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नाबालिग पीड़िता को बरामद किया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि ओमप्रकाश सिन्हा शादी का झांसा देकर गांव ले गया, जहां उसने लगातार शारीरिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध धारा 363, 376(2)ढ एवं 06 पाक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक जितेन्द्र कुमार विजयवार, सहा.उप.निरी. देव कुमार वर्मा, आरक्षक भानु रात्र, राधेश्याम खांडेकर, पुष्पेंद्र साहू का सराहनीय योगदान रहा।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/K3AMYy3Qr6y8Zw044nyFjW

यह खबर भी जरूर पढ़े

गरियाबंद ब्रेकिंग: छात्रा के साथ जीजा ने किया दुष्कर्म, डरा धमकाकर लगातार करता रहा शारीरिक शोषण

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन