नवापारा ब्रेकिंग: बिच्छू काटने से 8 साल के बच्ची की मौत, शोक में डूबा परिवार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) नवापारा:- नवापारा में एक 8 साल के बच्ची की मौत बिच्छू के काटने से हो गई। बच्ची जूता पहन रही थी, तभी अचानक जूते में पहले से घूसे बिच्छू ने बच्ची को डंक मार दिया। बिच्छू काटने के बच्ची की हालत बिगड़ने लगी। हालत बिगड़ते देख बच्ची के परिजन उसे डॉक्टर के पास ले गए, लेकिन उपचार के दौरान बच्ची की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार नवापारा के वार्ड क्र. 2 के रहने वाले केशव सोनकर नगर के सुभाष चौक में सब्जी दुकान लगाता है। शनिवार को केशव की आठ साल की बच्ची आरती सोनकर जूता पहन रही थी। तभी जूता में घूसा बिच्छू बच्ची के पैर को डंक मार दिया। बिच्छू काटने से बच्ची की हालत बिगड़ने लगी। हालत बिगड़ते देख बच्ची के परिजन उसे डॉक्टर के पास ले गए, जहां से उसे रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया।

इलाज के दौरान बच्ची की हालत ज्यादा खराब होने के चलते आज मंगलवार को बच्ची की मौत हो गई। मासूम बच्ची की मौत होने की खबर से उसके परिजनों के साथ-साथ समूचे मोहल्ले में शोक का माहौल व्याप्त है। इसके साथ ही लोगों ने शासन से आर्थिक सहायता राशि देने की मांग किया है।

बरसात के दिनों में हो जाए सावधान

बारिश के मौसम में जूते-चप्पल और कपड़ों में कीड़े-मकोड़े और सांप बिच्छू भी छुप जाते हैं। बाइक में लाइट के नीचे और कार के बोनट समेत कई हिस्सों में सांप-बिच्छू छिपकर बैठ जाते हैं। यहां से मौका मिलते ही आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। बारिश के मौसम में ऐसी बहुत सारी घटनाएं सामने आती है। ऐसे में इस सीजन में सावधानी रखकर ही खुद का बचाव किया जा सकता है। आपको बता दें कि बारिश के दिनों में बिलों में और अन्य स्थानों पर पानी भर जाता है। इसके कारण सांप-बिच्छू बारह निकल आते हैं और अपने छिपने के लिए स्थान खोजते हैं। अब यही सांप – बिच्छू हमारे, जूते, कपड़े और अन्य जगहों पर जाकर छिप जाते हैं। ऐसे में हमें खुद का इनसे बचाव करना चाहिए।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल