तालाब में डूबने से 9 साल के बच्ची की मौत

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– तालाब में डूबने से 9 साल की बच्ची की मौत हो गई। बच्ची अपने दोस्तों के साथ तालाब किनारे पिकनिक मनाने गई है। बताया जा रहा है कि बर्तन धोने के दौरान उसका पैर फिसल गया। मामला जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत कुथुर के राम नगर निवासी जगदेव पटेल के घर के पास मनरेगा के तहत बने नए तालाब पर 5 बच्चे पिकनिक मना रहे थे। खाना खाने के बाद पुष्पा पटेल (9 वर्ष) बर्तन धोने तालाब किनारे गई। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया। वो तालाब के गहरे पानी में चली गई। साथी बच्चों ने भागते हुए ग्राम वाले को इसकी जानकारी दी। ग्रामीणों ने पुष्पा को तालाब से निकाला और जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। बताया गया कि घटना के समय पुष्पा के माता-पिता पामगढ़ में मजदूरी कर रहे थे। बेटी की मौत की खबर मिलते ही वे गांव लौटे। पुष्पा के पिता ने बताया कि, जब वे पहुंचे, तब तक उनकी बेटी की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/EmIwdJKezHHKmsjiabrwtK

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद ब्रेकिंग: मछली पकड़ने नदी में गए युवक की संदिग्ध हालत में मौत, इस बात की आशंका

Related Articles

Back to top button