राधाकृष्ण मंदिर नवापारा में श्री विष्णु महायज्ञ का भव्य आयोजन, तैयारियां पूरी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवापारा नगर के हृदय स्थल गांधी चौक स्थित सेठ रेखराज चतुर्भुज अग्रवाल परिवार द्वारा नगर को समर्पित राधाकृष्ण मंदिर के 100 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य शताब्दी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें नगर भोज के बाद अब सात दिवसीय वैदिक अनुष्ठान के साथ विशाल श्री विष्णु महायज्ञ प्रारम्भ होने जा रहा है।
आयोजन के पूर्व विशाल नगर भोज जिसमे लगभग 50 हजार भक्तों ने भोजन प्रसादी ग्रहण की थी, उसके बाद से नगर एवं आसपास अंचल वासियों में बेसब्री से प्रतीक्षा थी कि, विष्णु महायज्ञ में शामिल होकर अपने को धन्य करें, अब यह प्रतिक्षा की घड़ी समाप्त हो गई है। सोमवार 24 नवंबर 2025 से रविवार 30 नवंबर 2025 तक श्री विष्णु महायज्ञ का भव्य और दिव्य आयोजन का शुभारंभ होने जा रहा है। यह सात दिवसीय वैदिक अनुष्ठान नगर में आध्यात्मिक माहौल और धार्मिक उत्साह का संचार करेगा। प्रतिदिन सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक यज्ञ का कार्यक्रम सम्पन्न किया जाएगा।
25 वर्षों बाद आयोजन
इस यज्ञ में यजमान के रूप में नयन निधि अग्रवाल, प्रतीक पूजा अग्रवाल एवं श्वेता अंकित अग्रवाल रहेंगे। जिन्हें अनुष्ठान के कड़े नियमो का पालन करना होगा। बताया गया कि नवापारा नगर में लगभग 25 वर्ष से अधिक हो गए विष्णु महायज्ञ का आयोजन नही हुवा है, इसलिए भक्तों में इस यज्ञ में शामिल होने, दर्शन एवं यज्ञ परिक्रमा करने के लिए जबरदस्त उत्साह है।
यज्ञ की मुख्य आचार्य मंडली में यज्ञाचार्य पं. संतोष मिश्रा, उपाचार्य पं. देवेंद्र दुबे, ऋग्वेदाचार्य पं. अमित तिवारी, यजुर्वेदाचार्य पं. कमल किशोर शर्मा, सामवेदाचार्य पं. भानु उपाध्याय, अथर्ववेदाचार्य पं. सौरभ पांडेय, तथा कृष्ण यजुर्वेदाचार्य पं. कामेश तिवारी अपनी वैदिक सेवाएँ प्रदान करेंगे।
मंदिर परिसर दुल्हन की तरह सजा

इसके अतिरिक्त ब्रह्मा पं. राजाराम पांडेय सहित नगर एवं आसपास क्षेत्र के अनेक विद्वान वैदिक ऋत्विज, होता और पुरोहितगण यज्ञ अनुष्ठान को सफल बनाने में शामिल रहेंगे। काशी से विद्वान ब्राम्हण इस यज्ञ को सम्पन्न कराने पहुंच गए है, मंदिर परिसर एवं आसपास को दुल्हन की तरह सजाया गया है। यज्ञ स्थल पर पहुंचते ही अद्भुत अलौकिक शांति का एहसास हो रहा है।
ऋत्वृक–होतागण में प्रमुख रूप से पं. ओमप्रकाश शर्मा, पं. नीलेश पांडेय, प. सूर्यकांत तिवारी, पं. आदित्य तिवारी, पं. केशवचंद्र तिवारी, प. धर्मेंद्र दुबे, पं. चिरंजीवी पांडेय, पं. विद्याधर तिवारी, प. शिवन् पांडेय, पं. हेमंत शर्मा, प. कौशलेन्द्र तिवारी, प. खिलेश शर्मा, पं. बिट्टू शर्मा, पं. प्रशांत पांडेय, प. अशोकप्रसाद तिवारी, पं. सत्यम पाठक, तथा प. अभिषेक शर्मा शामिल हैं।
इस हेतु मंदिर ट्रस्ट के सर्वराकार मोहनलाल अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल एवं संगठन समिति के प्रमुख गिरधारी अग्रवाल ने बताया कि प्रतिदिन होने वाले यज्ञ, हवन, पूजन, प्रवचन तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों से भगवान राजीवलोचन, कुलेश्वर महादेव, राधा कृष्ण मंदिर परिसर का पूरा क्षेत्र आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत रहेगा। सैकड़ो सेवा धारी इस आयोजन को सफल बनाने हेतु दिन रात डटे हुवे है, कंधे से कंधा मिलाकर हर कार्य को अपने हाथ मे लेकर सफल बनाने लगे हुवे है।
बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसलिए शांति सुरक्षा हेतु चारो ओर कैमरे लगवाए गए है, एवं एल ई डी भी लगवाई गई है, सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस प्रसासन का भी सहयोग मिल रहा है।
सौ वर्ष का गौरव—वैदिक परंपरा का महायज्ञ
उन्होने बताया कि नवापारा में भक्ति, आस्था, विश्वास और संस्कृति का अद्वितीय मिलन होगा। इसके साथ ही मंदिर में स्थित शिव परिवार में गणेश जी की मूर्ति खंडित होने कारण जयपुर राजस्थान से मार्बल की गणेश मूर्ति मंगवाई गई है, जिसकी भी प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी है।
इस भव्य एवं विशाल आयोजन में पूरा नगर जात-पात का भेदभाव भूलकर एक होकर पूरे प्रदेश ही नही पूरे देश मे प्रेम सदभावना का संदेश दे रहा है, समिति ने समस्त अंचल वासियों को आमंत्रित करते हुवे कहा कि इस महान पुण्य के अवसर पर जरूर पधारे।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Ihl8c6n3whwBoOjrVkYYRS











