नवनिर्वाचित विधायक रोहित साहू का राजिम में भव्य स्वागत, नए CM को लेकर कहा ….

साय के राजनीतिक अनुभव का लाभ छत्तीसगढ़वासियों को मिलेगा - अग्रवाल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- गरियाबंद जिले के राजिम विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक रोहित साहू भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद वापस राजिम पहुचें । राजिम पहुँचने पर कार्यकर्ताओं ने विधायक का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। भारतीय जनता पार्टी की जीत से उत्साहित सभी कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, जय श्री राम, सहित नवनिर्वाचित विधायक रोहित साहू जिंदाबाद के नारे लगाए।

श्री साहू ने पं सुंदरलाल शर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। घर पहुँचने पर परिजनों ने आरती उतारकर उनका स्वागत किया। निवास पर शुभचिंतकों का ताँता लगा रहा। स्वागत के बाद रोहित साहू ने पूर्व सांसद चंदूलाल साहू से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया। विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनाए जाने पर राजिम और नवापारा शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर खुशियां मनाई।

बता दे कि 17 नवंबर 2021 को रोहित साहू अपने 9 हजार 2 सौ 11 समर्थको के साथ विष्णुदेव साय के हाथो भाजपा प्रवेश किया था। श्री साय उस समय प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष थे लिहाजा श्री साहू को भाजपा प्रवेश कराया। रविवार को विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री बनाए जाने की घोषणा सुनते ही नवनिर्वाचित विधायक रोहित साहू सहित उनके समर्थको और भाजपा कार्यकर्ताओं को 17 नवंबर 2021 का दिन याद आ गया। कार्यकर्ताओं ने जमकर खुशियां मनाई।

इस अवसर पर विधायक रोहित साहू ने कहा कि हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि प्रदेश को विष्णुदेव साय जैसे सहज और सरल सीएम मिला है। सीएम का पदभार ग्रहण जब वे करेंगे तो श्री साय को भगवान श्री राजीव लोचन, श्री कुलेश्वरनाथ महादेव के दर्शन पूजा करने के लिए राजिम आने का आमंत्रण देकर आग्रह करूंगा। विधायक श्री साहू ने कहा कि अब पूरे छत्तीसगढ़ सहित समूचा राजिम विधानसभा क्षेत्र विकास के पथ पर बहुत तेजी के साथ आगे बढ़ेगा।

साय के राजनीतिक अनुभव का लाभ छत्तीसगढ़वासियों को मिलेगा – अग्रवाल

विष्णुदेव साय को सीएम बनने पर भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्याम अग्रवाल ने बधाई दी है। उन्होंने कहा कि श्री साय के राजनीतिक अनुभव का लाभ छत्तीसगढ़वासियों को मिलेगा। विष्णुदेव साय काफी तजुर्बेदार नेता है। उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में विकास की गति डबल गति से होगी।

श्री अग्रवाल ने कहा कि साय को मुख्यमंत्री बनाकर केंद्रीय नेतृत्व ने आदिवासी का सम्मान बढ़ाया है। छत्तीसगढ़ में आदिवासी क्षेत्र से जिस तरह भाजपा को आशीर्वाद दिया है उसी के अनुरूप भाजपा की शीर्ष नेतृत्व ने आदिवासी चेहरे पर मुख्यमंत्री बनाकर छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ा दिया है। श्री अग्रवाल ने कहा कि साय जी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ विकास और सुशासन के पथ पर पुनः आगे बढक़र नये कीर्तिमान स्थापित करेगा। वे वरिष्ठ नेता और सांसद के रूप में जो जिम्मेदारी को संभाला है, अब वे मुख्यमंत्री के रूप में अपना दायित्व संभालेंगे।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CpQZ87PAJSG5aHRZqqzFWX

सम्बंधित खबरें भी पढ़े:-

राजिम ब्रेकिंग: भाजपा के रोहित ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत, कांग्रेस के गढ़ को किया ध्वस्त, अमितेष शुक्ल को 11903 वोट से हराया

Related Articles

Back to top button