संतान न होने पर दादा की हत्या, इस बात का था शक, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– शादी के 6 साल बाद भी संतान न होने से नाराज एक युवक ने वृद्ध पर ब्लेड से हमला कर उसकी हत्या कर दी। युवक को शक था कि वृद्ध ने उसके साथ कुछ किया होगा, जिसके कारण उसे संतान नहीं हुई। घटना कांकेर जिले के कच्चे चौकी अंतर्गत भैंसमुंडी गांव की है।

 जानकारी के अनुसार, ग्राम भैंसमुंडी निवासी श्याम लाल कांगे (70) 19 जुलाई को अपने घर के बगीचे के पास थे। तभी गांव युवक कानेसिंह कांगे (29) उनके घर पहुंचा और बगीचे की ओर जाकर उन पर ब्लेड से हमला कर दिया, जिससे श्याम लाल के गर्दन में गहरा घाव हो गया। घटना के बाद कानेसिंह कांगे मौके से फरार हो गया। वृद्ध ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन श्याम लाल कांगे को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इससे पहले, श्याम लाल कांगे की मौत हो गई।

परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने वृद्ध के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। मृतक रिश्ते में आरोपी का दादा था। बताया गया कि कानेसिंह कांगे की शादी को 6 साल हो गए थे, लेकिन उसे कोई संतान नहीं हो रही थी। कानेसिंह को श्याम लाल कांगे पर शक था कि श्याम कांगे ने कुछ कर दिया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/GziCN5iIb0T1AZ6tu0NrWR

यह खबर भी जरुर पढ़े

जमीन विवाद और जादू-टोना के शक में महिला की हत्या, दो भाई गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button