शादी के दूसरे दिन दूल्हे पर रेप का आरोप, युवती बोली शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- एक युवक ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया है। फिर शादी से मुकर गया और दूसरी युवती के साथ विवाह कर लिया। पीड़िता के शिकायत के बाद पुलिस ने शादी के दूसरे दिन आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कोरबा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पीड़िता ने एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़ित युवती ने शिवम पटेल पर आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसके साथ पहले अफेयर चलाया। फिर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करता रहा। अब अचानक उसे पता चला है कि शिवम ने शादी कर ली है। जिसके बाद वो आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाने के लिए पहुंची है।

पीड़िता के शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी शिवम पटेल (24) को गिरफ्तार कर लिया है। सिविल लाइन थाना प्रभारी सुमन पोया ने बताया कि आरोपी के गिरफ्तारी के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है। इधर पीड़िता ने कहा कि शिवम पटेल ने उसके साथ गलत किया है, उसे उसकी सजा मिलनी चाहिए।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/K3AMYy3Qr6y8Zw044nyFjW

यह खबर भी जरूर पढ़े

बारात लेकर पहुंचे दूल्हे की जमकर पिटाई, पहनाई जूतों की माला, बाराती हुए फरार, देखिए वीडियो

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन