सहेली की शादी में पहुंची युवती से दूल्हे के भाई ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- अपनी सहेली की शादी में गई युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के शिकायत के बाद पुलिस ने दूल्हे के भाई को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि युवती कमरे में आराम कर रही थी, तभी आरोपी ने कमरे में घुसकर जान से मारने की धमकी देकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया। मामला अंबिकापुर (सरगुजा) जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार गांधीनगर थाना क्षेत्र में 7 अप्रैल 2024 को शादी समारोह था। जिसमें दुल्हन की सहेली भी शामिल होने आई थी। बारात बैढ़न से आई थी। बारात में दूल्हे का भाई इंद्रदेव दुबे उर्फ़ देव दुबे भी पहुंचा था। शादी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दुल्हन की सहेली एक कमरे में आराम करने चली गई थी। तभी देर रात इंद्रदेव दुबे ने युवती के कमरे में घुसकर दुष्कर्म किया। साथ ही घटना के बारे मे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी और फरार हो गया।

आरोपी के धमकी से युवती डर गई थी, लेकिन बाद में हिम्मत जुटा कर अपने परिचितों को घटना की जानकारी दी और गांधीनगर थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में धारा 376, 506 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की तलाश में जुट गई। आरोपी के संबंध में तकनीकी जानकारी प्राप्त कर आरोपी के गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को सिंगरौली मध्यप्रदेश रवाना किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/K3AMYy3Qr6y8Zw044nyFjW

यह खबर भी जरूर पढ़े

रिश्ता हुआ शर्मसार: जेठ ने बहु के साथ किया दुष्कर्म, घर में अकेली देख बिगड़ी नियत

Related Articles

Back to top button