पीएमश्री नवापारा में “स्वस्थ आहार–स्वस्थ जीवन” विषय पर हेल्थी फूड मेकिंग प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने बनाए पौष्टिक व्यंजन, इन छात्रों ने बनाया स्थान
विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– पीएमश्री हरिहर एक्सीलेंस शासकीय स्कूल, गोबरा नवापारा में “स्वस्थ आहार–स्वस्थ जीवन” विषय पर हेल्थी फूड मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अंग्रेजी माध्यम और हिन्दी माध्यम के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न पौष्टिक और स्वादिष्ट व्यंजन बनाकर अपनी रचनात्मकता और पाक-कला का प्रदर्शन किया।
अंग्रेजी माध्यम से कक्षा 4 और कक्षा 6 के कुल 24 विद्यार्थियों ने सूजी का ढोकला, स्प्राउट चाट, अप्पे, खीर, अलसी का लड्डू, फ्रूट चाट, हलवा, दलिया तथा दूध फरा जैसे हेल्दी व्यंजन तैयार कर प्रस्तुत किए। सभी व्यंजनों को प्राचार्य एवं शिक्षकों ने चखकर विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर प्राचार्य फाखरा खानम दानी ने कक्षा 4 की शिक्षिका डॉली साहू, कक्षा 6 के शिक्षक होरी लाल चांदने के साथ ही महेश कंसारी, नीलम साहू और संध्या पटेल के मार्गदर्शन एवं सहयोग की प्रशंसा की।
इन बच्चों ने बनाया स्थान

प्रतियोगिता के परिणामों में अंग्रेजी माध्यम वर्ग में लिकिता साहू एवं देविका देवांगन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि किंजल बघेल एवं पारस बैरवा द्वितीय स्थान पर रहे। वहीं मुनेश चक्रधारी एवं प्रिया साहू ने तृतीय स्थान हासिल किया।
हिन्दी माध्यम (सीनियर वर्ग) में आयुषी एवं चित्रलेखा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान द्रोण साहू एवं शेखर साहू तथा सौम्य राजपूत को मिला, जबकि हेमपुष्पा तृतीय स्थान पर रहीं। मिडिल स्कूल वर्ग में यनुष्का नागरची (कक्षा 6) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि टीना यादव (कक्षा 6) द्वितीय स्थान पर रहीं। वहीं हीरा बंजारे (कक्षा 7) और यशवंतिन रात्रे (कक्षा 8) ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता के विजेताओं को प्राचार्य फाखरा खानम दानी द्वारा मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया, जबकि सभी प्रतिभागियों को पेन देकर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों को स्वस्थ आहार के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनकी रचनात्मकता को भी बढ़ावा देती हैं।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r











