देवर के लिए भाभी ने बनाया पोहा, गुस्साए पति ने किया चाकू से हमला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- रायपुर जिले में एक सनकी पति ने अपनी पत्नी पर नुकीली वस्तु से हमला कर दिया। दरअसल, महिला ने अपने देवर के लिए पोहा बनाया था। यह बात पति को नागवार गुजरी। इससे गुस्साए पति ने पत्नी पर हमला कर दिया। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया हे। मामला तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र का है।

अटल आवास तिल्दा की रहने वाली नेहा ने तिल्दा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें उन्होंने बताया कि उसका पति लल्ला उर्फ टिकेश्वर मानिकपुरी आए दिन शराब के नशे में धुत रहता है और घर आकर मारपीट व झगड़ा करता है। नेहा ने बताया कि 7 सितंबर को सुबह करीब 9 बजे वह अपने देवर खिलेश मानिकपुरी के लिए पोहा बनाई थी। यह बात टिकेश्वर को बुरी लग गई। उसने अपनी पत्नी को गाली-गलौज करते हुए कहा कि वह खाने-पीने को लेकर बात नहीं मानती। देवर की बात मान रही है।

नुकीली चीज से कान के नीचे मारा

इस बात पर दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद पति ने गुस्से में आकर जान से मारने की धमकी देकर घर पर रखी चाकूनुमा नुकीली चीज से हमला कर दिया। जिससे महिला के कान के नीचे से खून आने लगा। महिला को लहूलुहान हालत में अस्पताल ले जाया गया। इस मामले में तिल्दा पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है और मामले की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/JX915fd2qkkF6jzTiG0R0W

यह खबर भी जरुर पढ़े

नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार, 3 महीने पहले हुई थी शादी, जानिए पूरा मामला

Related Articles

Back to top button