चाय के लिए पत्नी की हत्या, कुल्हाड़ी से किया वार, थाना पहुंचकर पति ने किया सरेंडर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- पति और पत्नी के बीच विवाद में पति ने पत्नी पर टंगिया से हमला कर दिया। घायल महिला घर में मौजूद सदस्यों ने जिला अस्पताल धमतरी पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। मामला बालोद जिले के कंवर चौकी क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार केवल साहू और उसकी पत्नी ईश्वरी साहू ग्राम सांगली के रहने वाले है। उनके दो बच्चे भी है। दोनों पति पत्नी के बीच अक्सर विवाद होते रहता है। मृतका ईश्वरी साहू की मां सरस्वती साहू ने पुलिस को बताया कि केवल साहू ने ईश्वरी साहू को चाय बनाने बोला। जब ईश्वरी रसोई के अंदर गई तो पति केवल भी उसके पीछे पीछे रसोई में पहुँच गया और रसोई का दरवाजा अंदर से बंद कर दिया और मारपीट शुरू कर दी।

उनके बच्चे दरवाजा खोलने चिल्लाते रहे उन्होंने दरवाजा खोलने की कोशिश भी की लेकिन दरवाजा नहीं खुला। ईश्वरी साहू रसोई के अंदर से चिल्लाती रही। तभी केवल ने पत्नी के ऊपर टंगिया से जानलेवा हमला कर दिया। हमले के बाद केवल ने दरवाजा खोला और वहाँ से भाग गया।

ईश्वरी को घायल अवस्था में धमतरी के जिला अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जब केवल को पत्नी की मौत की खबर लगी तो आरोपी ने थाने जाकर सरेंडर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कंवर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। इधर धमतरी जिला अस्पताल में ईश्वरी साहू के शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/JMN3hOxWi777B1QljQHV9e

यह खबर भी जरुर पढ़े

देवर-भाभी के बीच इस बात को लेकर हुआ विवाद, तैश में आकर देवर ने भाभी को पीट-पीटकर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button