प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या, अवैध संबंध छिपाने दोस्त के साथ घोंटा गला, शव को खेत के झाड़ियों में छिपाया, तीन गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। महिला का पिछले 6 महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोपी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर प्रेमिका के पति को शराब पीने के बहाने बुलाया और गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला मोहला थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, मोहला क्षेत्र के बिरझूटोला गांव के एक खेत में 30 वर्षीय युवक का शव मिला। युवक की पहचान ग्राम ओरछे निवासी संजीव कुमार सलामे के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया। पीएम रिपोर्ट में संजीव की गला घोंटने से मौत होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने संजीव की हत्या के एंगल से मामले की जांच शुरू की।

पत्नी का छह महीने से चल रहा था प्रेम-प्रसंग

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि संजीव की पत्नी का पिछले छह महीने से युगल कुमार कुंजाम नामक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। संजीव को अपनी पत्नी के प्रेम प्रसंग के बारे में पता चला तो वह आगबबूला हो गया। वह पत्नी से मारपीट करने लगा। रोज-रोज की प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ने पति की हत्या करने का फैसला लिया। इसके लिए उसने अपने प्रेमी युगल और उसके दोस्त धर्मेंद्र के साथ मिलकर पति से छुटकारा पाने की योजना बनाई।

शराब के बहाने बुलाकर ली जान

पुलिस ने संजीव की पत्नी और उसके प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। बताया गया कि 13 अप्रैल की रात संजीव के चाचा की बेटी की शादी थी। इसी दौरान आरोपी युगल ने अपने दोस्त धर्मेंद्र के साथ मिलकर संजीव को शराब पीने के बहाने आमाडुला से बोगाटोला रोड स्थित पुल के पास बुलाया। वह संजीव को अपनी मोटरसाइकिल पर वहां ले गया। वहां तीनों ने शराब पी। जिसके बाद नशे की हालत में संजीव, युगल से पत्नी से प्रेम प्रसंग को लेकर बहस करने लगा। जिसके बाद युगल और धर्मेंद्र ने मिलकर संजीव की गमछा से गला घोंटकर हत्या कर दी।

शव को खेत में ले जाकर छिपाया गया

घटना के बाद संजीव के शव को खेत में ले जाकर पेड़ की सूखी झाड़ियों के बीच छिपा दिया गया, ताकि किसी को शक न हो। इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी, युगल कुमार कुंजाम (19 वर्ष) और धर्मेंद्र (24 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/HEADRQ8Pq7N8imBgVZ1X8p

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद ब्रेकिंग: नवविवाहिता ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी पति की हत्या, परिजनों को करती रही गुमराह, ऐसे खुला राज

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल