रायपुर संभाग के डाकघरों में अंतरराष्ट्रीय पार्सल सेवा उपलब्ध, फ्री पिकअप सुविधा भी उपलब्ध

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– डाक विभाग द्वारा आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रायपुर संभाग के अंतर्गत आने वाले सभी प्रमुख डाकघरों एवं उपडाकघरों में अंतरराष्ट्रीय पार्सल एवं अंतरराष्ट्रीय लेख (Foreign Article) बुकिंग सेवा उपलब्ध कराई जा रही है।
इस सुविधा के माध्यम से अब संभाग के नागरिक अपने पार्सल, दस्तावेज एवं अन्य सामग्री को विश्व के विभिन्न देशों में सुरक्षित, सरल एवं व्यवस्थित प्रक्रिया के माध्यम से भेज सकते हैं।
डाक विभाग की यह सेवा पूर्णतः सुरक्षित, पारदर्शी एवं विश्वसनीय है। ग्राहकों को पार्सल की सुरक्षित हैंडलिंग, उचित पैकेजिंग संबंधी मार्गदर्शन तथा ऑनलाइन ट्रैकिंग की सुविधा प्रदान की जाती है। अन्य निजी कूरियर कंपनियों की तुलना में यह सेवा किफायती दरों पर उपलब्ध है तथा भारत सरकार के डाक विभाग द्वारा संचालित होने के कारण अधिक भरोसेमंद है।
डाकघर में बुकिंग हेतु ग्राहक अपना पार्सल, प्राप्तकर्ता का पूर्ण एवं सही पता तथा वैध पहचान पत्र प्रस्तुत करें। वजन एवं निर्धारित दर के अनुसार शुल्क लेकर बुकिंग की जाती है तथा ट्रैकिंग रसीद प्रदान की जाती है, जिससे पार्सल की स्थिति ऑनलाइन देखी जा सकती है।
फ्री पिकअप सुविधा उपलब्ध
यदि ग्राहक के पास बड़ा या भारी अंतरराष्ट्रीय पार्सल है, तो डाक विभाग द्वारा पार्सलों को डाकघर तक निःशुल्क पिकअप (Free Pickup) की सुविधा भी प्रदान की जा रही है।
डाक विभाग ने रायपुर संभाग के नागरिकों, व्यापारियों, विद्यार्थियों एवं प्रवासी परिवारों से इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r
यह खबर भी जरुर पढ़े
प्रकृति की गोद में रोमांच – मोहरेंगा नेचर सफारी, जिप्सी सफारी और कॉटेज सुविधा शुरू











