बजरंगपुर में माता कर्मा जयंती उत्सव: भूमि पूजन व छात्र सम्मान समारोह सम्पन्न

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– परिक्षेत्र साहू समाज पिपरौद व ग्रामीण साहू समाज बजरंगपुर के संयुक्त तत्वाधान में नवापारा के निकटस्थ ग्राम बजरंगपुर में 29 मार्च 2026, रविवार को भक्तमाता कर्मा जयंती, भूमि पूजन एवं प्रतिभावान छात्र सम्मान समारोह का आयोजन गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत परिक्षेत्र अध्यक्ष पारसमणी साहू, भीखम साहू सरपंच प्रतिनिधि व समस्त ग्रामीण अध्यक्षों के द्वारा कर्मा माता की आरती व द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। लगातार चार दिनों से कर्मा रथ परिक्षेत्र अंतर्गत सभी गांवों में भ्रमण करते हुए बजरंगपुर में गली भ्रमण और कलश यात्रा के साथ समापन हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में अभनपुर विधायक इन्द्रकुमार साहू शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सांसद एवं छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री चन्द्रशेखर साहू ने की। वही इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों में खेलुराम साहू उपाध्यक्ष जनपद पंचायत अभनपुर, तुलेश कुमार साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ अभनपुर, ब्रम्हानंद साहू, सभापति जनपद पंचायत अभनपुर, कुंती लखन साहू सदस्य जनपद पंचायत अभनपुर एवं दुलेश्वरी भीखम साहू सरपंच ग्राम पंचायत पिपरौद की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान विधि-विधान से भूमि पूजन किया गया तथा समाज के प्रतिभावान 24 विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

सेवा और संस्कारों को सुदृढ़ करने की प्रेरणा

मुख्य अतिथि विधायक इन्द्रकुमार साहू ने अपने संबोधन में कहा कि भक्तमाता कर्मा की जयंती हमें समाज में एकता, सेवा और संस्कारों को सुदृढ़ करने की प्रेरणा देती है। कर्मा रथ के द्वारा लोगों मे जन जागरण एवं समाज में हमारे आराध्य देवी की लोगों आस्था व विश्वास का भाव जागृत होना तथा उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज को आगे बढ़ाने का सबसे मजबूत माध्यम है, इसलिए प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान अत्यंत सराहनीय पहल है।

उन्होंने समाज के विकास के लिए हर संभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया। साथ ही साथ राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में भी जानकारी देते हुए परिक्षेत्र साहू समाज पिपरौद के भवन निर्माण हेतु 15 लाख रुपए की घोषणा भी किए।

कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ, जिसके लिए आयोजक समिति एवं समाजजनों की सराहना की गई। आगंतुक दर्शकों के मनोरंजन हेतु छत्तीसगढ़ी लोक कला मंच का भी आयोजन रखा गया था जिसका आनंद उपस्थित लोगों ने लिया। समाज के कुछ लोगों ने कर्मा माता मंदिर निर्माण हेतु स्वेच्छा से दान राशि की भी घोषणा किए। कार्यक्रम का संचालन शिव साहू गुरुजी व आभार पारसमणी साहू अध्यक्ष ने किया।

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पारसमणी साहू अध्यक्ष, हेमंत साहू उपाध्यक्ष, भूमिका साहू उपाध्यक्ष, शिव साहू संगठन सचिव, भोज देवी संगठन सचिव, किशन साहू अंकेक्षक, प्रवीण साहू, डागेश्वर साहू, देवक साहू, सूरज साहू, गोपाल साहू, रामजी साहू, देवा साहू, जोगी साहू, किसन साहू, संतोष साहू, ओमनारायण साहू, उमेश साहू, डीहु राम तिजऊ राम , हीरा राम साहू, चेतन साहू, द्विज साहू, थनेन्द्र साहू, कुंती साहू,बिमला साहू, सावित्री साहू, मोहन मानिकपन, अर्जुन साहू, बीरबल साहू सहित सैकड़ों स्वजातीय बंधु उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

परिक्षेत्र साहू समाज नवापारा ने श्रद्धा और भक्ति से मनाई माँ कर्मा जयंती, मंदिर में गूंजे जयकारे, खिचड़ी महाप्रसाद का हुआ वितरण

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button