साहू समाज राजिम भक्तिन माता समिति द्वारा कर्मा माता जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज):- साहू समाज राजिम भक्तिन माता समिति द्वारा 5 अप्रैल 2024 पापमोचनी एकादशी को समाज की आराध्य देवी कर्मा माता की जयंती साहू छात्रावास परिसर में मनाया गया। जयंती समारोह के अतिथि इंजी. नारायण साहू संस्थापक तेली इंजीनियर एसोशियन एवं समिति के मार्गदर्शक प्रो. घनाराम साहू समिति के अध्यक्ष लाला साहू द्वारा कर्मा माता के तैल चित्र का पूजा अर्चना कर खिचडी प्रसाद का भोग लगाया तत्पश्चाप नयापारा नगर में साहनी समाज द्वारा स्थापित कर्मा माता मंदिर में कर्मा माता की पूजा अर्चना की गई।
कर्मा माता मंदिर परिसर में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए समिति के मार्गदर्शक प्रोफेसर घनाराम साहू ने कहा कि भक्ति की शक्ति से माता कर्मा ने जन कल्याण का कार्य किया तथा साहू समाज में प्रचलित कर्मा माता की जीवनी स्मरण दिलाया । उन्होंने कहा कि हम लोगों को भी भक्ति में शक्ति का सदुपयोग करते हुए समाज सेवा का कार्य करना है। साहू समाज एवं साहनी समाज दोनों को मिलकर अपने समाज को आगे लाने की दिशा में कार्य करना होगा। क्योंकि साहनी समाज कर्मा माता की उपासक हैं एवं साहू समाज की आराध्य देवी कर्मा माता है। इसलिए दोनों समाज को मिलकर कार्य करना होगा।
सभा को इंजीनियर नारायण साहू एवं साहनी समाज के प्रमुख महेश साहनी ने भी संबोधित किया । समिति के उपाध्यक्ष नूतन साहू द्वारा कविता पाठ एवं कोषाध्यक्ष भोले साहू द्वारा करमा गीत प्रस्तुत किया गया। समिति के अध्यक्ष लाला साहू के द्वारा सभा का संचालन एवं हरिशंकर साहनी द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर प्रमुख रूप से साहू समाज राजिम भक्तिन माता समिति के अध्यक्ष लाला साहू, उपाध्यक्ष नूतन साहू, कोषाध्यक्ष भोले साहू, महामंत्री रामकुमार साहू, डॉक्टर ओंकार साहू, विष्णु साहू, तरुण साहू, नगर साहू संघ अध्यक्ष भवानी शंकर साहू, पूर्व अध्यक्ष टीकम साहू, सचिव राजू साहू, कोषाध्यक्ष देवलाल साहू एवं साहनी समाज के पार्षद हेमंत साहनी, समाज प्रमुख जुगन कुलदीप, सदन लाल साहनी, समारु राम साहनी, मोहन साहनी, बलराम साहनी, गोपाल साहनी, नवीन साहनी, नटवर साहनी, हरिशंकर, विनोद साहनी, ईश्वरी साहनी एवं मातृ शक्ति के रूप में पूजा साहनी, रति बाला साहनी, कल्याणी साहनी उपस्थित थे।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/FDoWWjJsE5T5bqPFCgyMct
यह खबर भी जरूर पढ़े