भाजपा संगठन में बढ़ी जिम्मेदारी: खिलेश्वर गोस्वामी को मिला RTI प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य का पद, शुभचिंतकों ने दी बधाई

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– भारतीय जनता पार्टी के सूचना का अधिकार (RTI) प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तरीय जंबो टीम की घोषणा के साथ ही गरियाबंद जिले में राजिम-कोपरा क्षेत्र के सक्रिय भाजपा कार्यकर्ता खिलेश्वर गोस्वामी को पार्टी ने RTI प्रकोष्ठ का प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया है। उनकी इस नियुक्ति से राजिम-कोपरा क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों में हर्ष का माहौल है। शुभचितकों ने इस नियुक्ति पर खिलेश्वर गोस्वामी जो बधाई और शुभकामनायें दी है।

भारतीय जनता पार्टी सूचना अधिकार प्रकोष्ठ की जंबो टीम की घोषणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, संगठन मंत्री पवन साय, प्रदेश महामंत्री नवीन मारकंडे द्वारा किया गया। प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, अखिलेश सोनी, प्रदेश संयोजक सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ संजय कोपुलवार, जिला संगठन प्रभारी गरियाबंद अमित चिमनानी, जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर के अनुशंसा पर राजिम कोपरा क्षेत्र के पूर्व जिला मीडिया प्रभारी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ, सहकारिता प्रकोष्ठ कार्य करने के बाद RTI प्रकोष्ठ प्रदेश कार्य समिति सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।

खिलेश्वर गोस्वामी को प्रदेश संगठन में स्थान मिलने से राजिम कोपरा क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों में हर्ष और उल्लास का माहौल हैं। कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने इसे कोपरा क्षेत्र के लिए सम्मान और गौरव की बात कही। लोगों का कहना हैं कि एक जमीन और संघर्षशील कार्यकर्ता को संगठन ने उचित स्थान मिलने से खुशी की लहर हैं।

खिलेश्वर गोस्वामी ने अपने इस नियुक्ति पर प्रदेश संगठन,जिला संगठन एवम स्थानीय संगठन का आभार व्यक्त किया हैं। इस अवसर पर बधाई देने वालों में पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ राम कुमार साहू, जिला भाजपा उपाध्यक्ष प्रीतम सिन्हा,मन की बात प्रदेश सह प्रभारी चंदन साहू, जिला महामंत्री किसान मोर्चा संदीप पाण्डेय, कमलेश साहू, संजीव चंद्राकर, प्रकाश सिन्हा, अश्वनी साहू, थानेश्वर साहू, नोखेलाल साहू, राजू साहू, दिनेश साहू, पुरेन्द्र साहू, विजय साहू, सुरेंद्र साहू, गुलशन सिन्हा, शशिकला साहू सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई दी हैं।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

अविनाश साहू बने भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री: कार्यकर्ताओं में उत्साह, शुभचिंतकों ने दी बधाई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button