05 और 06 अक्टूबर को होगा नो योर आर्मी मेले का आयोजन, भारतीय सेना के हथियारों एवं उपकरणों का होगा प्रदर्शन

कलेक्टर एवं सेना केे अधिकारियों ने लिया तैयारियों का जायज़ा

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- राजधानी रायपुर में भारतीय सेना द्वारा 05 और 06 अक्टूबर को नो योर आर्मी मेला का आयोजना किया जाएगा। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह और सेना के अधिकारियों ने इस परिपेक्ष्य में साइंस कॉलेज मैदान का मुआयना किया और चर्चा की। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने कहा कि लोक निर्माण विभाग सभी तैयारियां समय सीमा में पूर्ण करें और नगर निगम साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।

प्रदेश में होने वाला अनोखा आयोजन

यह प्रदेश में होने वाला अनोखा आयोजन है जिससे आम जनता को करीब से सेना के बारे में जानने का मौका मिलेगा। स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों को इसे दिखाने की व्यवस्था की जाए। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त अबिनााश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ  विश्वदीप, कर्नल सुमित शर्मा, कर्नल मुत्तालिक , कर्नल राजेंद्र सिंह तथा कर्नल अनुपम श्रीमाली सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

कमांडोज अद्भुत रणकौशल का करेंगे प्रदर्शन

इस मेले में भारतीय सेना के हथियारों एवं उपकरणों का प्रदर्शन होगा जिसमे की टैंक्स, इन्फेंट्री कॉम्बैट व्हीकल्स, आर्टिलरी गन्स एवं एयर डिफेन्स गन्स शामिल होंगी। साथ ही कार्यक्रम के दौरान भारतीय सेना के कमांडोज अपने अद्भुत रणकौशल का प्रदर्शन भी करेंगे जिसमे कमांडोज द्वारा हवाई जहाज से पैरा जम्प एवं स्लिदरिंग का भी रोमांचक प्रदर्शन किया जायेगा। 05 अक्टूबर की संध्या को सेना के बैंड्स द्वारा दीनदयाल उपाध्याय सभागार में एक भव्य म्यूजिकल शो का भी आयोजन किया जायेगा जिसमे जबलपुर एवं वाराणसी से आये मिलिट्री बैंड्स की प्रतिभागिता होगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/JX915fd2qkkF6jzTiG0R0W

यह खबर भी जरुर पढ़े

कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने जनदर्शन में सुनी आम नागरिकों की समस्याएं, अवैध कब्जा खाली कराने के दिए निर्देश

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन