गरियाबंद ब्रेकिंग: घर में घुसकर तेंदुए ने किया पिता-पुत्र पर हमला, थोड़ी देर बाद तेंदुआ मिला मृत

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- गरियाबंद से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां गरियाबंद वनमंडल के ग्राम चिपरी में एक तेंदुए ने घर में घुसकर पिता-पुत्र पर हमला किया है। जिसमें दोनों बुरी तरह से घायल हुए हैं। सबसे बड़ी बात तो ये है कि इसके बाद तेंदुआ भी मृत मिला है। अब वन अधिकारी ये जानने में जुटे हैं कि आखिर तेंदुए की मौत कैसे हुई। मामला नवागढ़ चौकी क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार नवागढ़ रेंज के ग्राम चिपरी में शुक्रवार सुबह करीब 6-7 बजे सुखचंद ध्रुव और उसका बेटा मनीराम ध्रुव (28) घर पर थे। उसी दौरान अचानक एक तेंदुआ घुसा और दोनों पिता-बेटे पर हमला कर दिया। दोनों ने शोर मचाकर लोगों को बुलाया, तब तक तेंदुआ बाहर भाग गया।

तेंदुए का शवइधर गांव वाले और अन्य परिजन दोनों घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उनका इलाज जारी है। तेंदुए ने पिता-पुत्र के शरीर पर कई जगह काट लिया है। इसमें सबसे हैरानी की बात ये है कि तेंदुए का शव घायलों के घर से 50 मीटर दूरी पर थोड़ी देर के बाद मिला। लोगों ने वन विभाग को पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद मौके पर उपवन मंडल अधिकारी मनोज चंद्राकर अपनी टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने कहा कि घायलों का इलाज कराया जा रहा है, फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर है। वहीं तेंदुए के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा कि अचानक तेंदुए की मौत कैसे हुई। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।

गरियाबंद के रिहायसी इलाको मे तेंदुआ : दहशत का माहौल,वन विभाग ने किया अलर्ट

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन