पिंजरा में फंसा तेंदुआ: लोगों ने ली राहत की सांस, जानवरों को बना चुका है शिकार, स्वास्थ्य चेकअप के बाद जंगल में छोड़ा

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- जिले में खूंखार तेंदुआ वन विभाग के पिंजरे में फंस गया। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से वनांचल क्षेत्र में तेंदुआ की आमद से ग्रामीण दहशत में थे। ग्रामीणों की सूचना के बाद वन विभाग की टीम ने पिंजरा लगाकर रखा था। जिसके बाद तेंदुआ पकड़ा गया। यह पूरा मामला सीतानदी उदंती टाइगर रिजर्व अंतर्गत क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार धमतरी जिले के बॉर्डर में सीतानदी उदंती टाइगर रिजर्व में आने वाले अरसिकन्हार के जंगल में खूंखार तेंदुआ करीब एक हफ्ते से घूम रहा था। तेंदुआ गांव में लगातार जानवरों को शिकार बन रहा था। तेंदुआ दिखाने के बाद ग्रामीण काफी दहशत में थे। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी। जिसके बाद वन विभाग ने तेंदुआ को पकड़ने के लिए दो दिन पहले ही पिंजरा लगाकर रखा था।

तेंदुए को बाहर निकालने 5 घंटे गले

बताया गया कि तेंदुआ के पिंजरे में फंसने की जानकारी ग्रामीणों ने वन विभाग को करीब 6 बजे दी। इसके बाद तेंदुए को गांव से बाहर निकालने के लिए करीब 5 घंटे रेस्क्यू किया गया। पिंजरे में तेंदुआ को फंसाने के लिए एक तरफ बकरा को रखा गया था। तेंदुए ने डेढ़ महीने में करीब 5 मवेशियों का शिकार किया। तेंदुआ के पकड़े जाने के बाद मेडिकल चेकअप कराया गया, जिसमें तेंदुआ को स्वस्थ है। तेंदुए को रिसगांव के जंगल में छोड़ा गया है।

VIDEO

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/BMyxEfaBEgr27vmvZTmCpi

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद के रिहायशी इलाके में तेंदुआ की धमक, वन विभाग अलर्ट मोड पर, पोस्टर लगाकर सतर्क रहने कर रहे अपील

Related Articles

Back to top button