सांसद खेल महोत्सव 2025: गरियाबंद जिले में अंतर संकुल स्तरीय प्रतियोगिताओं का हुआ शुभारंभ, विभिन्न खेलों का हुआ आयोजन

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :सांसद खेल महोत्सव 2025 के अंतर्गत गरियाबंद जिले में खेल भावना और प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को गरियाबंद जिले में अंतर संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया गया। जिलेभर के विद्यालयों/महाविद्यालयों एवं ग्रामीण अंचलों से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं/खिलाड़ी विभिन्न खेलों में भाग ले रहे हैं।

कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय जनप्रतिनिधियों, जिले के विभागीय अधिकारियों एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों और खेल प्रशिक्षकों की उपस्थिति में हुआ। इस प्रतियोगिता के अंतर्गत सामूहिक खेल में कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल खेलों में आयुवर्ग 14 से 19 एवं 19 से 24 वर्ष आयु समूह में प्रतियोगिताएं सम्पन्न हुई। इस क्रम में एक खेल में एथलेटिक्स 100मी., 400मी. दौड़, लम्बीकूद, उँचीकूद, गोला फेंक, भाला फेंक, बैडमिंटन एवं गेड़ी दौड़ खेलों में आयुवर्ग 14 से 19 एवं 19 से 24 वर्ष आयु समूह में प्रतियोगिताएं आयोजित किया गया।

प्रत्येक अंतर संकुल स्तर पर चयनित विजेता खिलाड़ी/टीमें आगे 10 चयनित संकुलों में 14 अक्टूबर 2025 से आयोजित संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगे। साथ ही संकुल स्तर पर विजेता खिलाड़ी/टीमें जिले के दोनों विधानसभा में आयोजित होने वाली विधानसभा स्तरीय खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। सांसद खेल महोत्सव का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के खिलाड़ियों को मंच प्रदान कर उन्हें राज्य और राष्ट्रीय स्तर भागीदारी हेतु प्रोत्साहित करना है।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने खिलाड़ियों को खेल के साथ अनुशासन, परिश्रम और टीम भावना का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सांसद खेल महोत्सव” युवा प्रतिभाओं को पहचान देने का महत्वपूर्ण माध्यम है। प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु जिले के सभी शासकीय विभागें एवं शिक्षा विभाग और खेल विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा प्रथम चरण पर आयोजन कराया गया है। पूरे जिले में खेलों को लेकर उत्साह का माहौल बना हुआ है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/GKvBlfXqlpKC4RRB4msclj?mode=ems_copy_t

यह खबर भी जरुर पढ़े

सांसद खेल महोत्सव 2025 की तैयारियों को लेकर गरियाबंद कलेक्टर ने ली बैठक, जिले में 10 संकुलों में होंगी प्रतियोगिताएं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन