सरकार ने बदला फैसला; अब इस दिन बंद रहेंगी शराब दुकानें

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए 4 मार्च को पूरे प्रदेश में शुष्क दिवस घोषित कर दिया है। इस दिन प्रदेश की सभी देशी-विदेशी मदिरा दुकानें, बार, होटल और क्लब पूरी तरह बंद रहेंगे। आबकारी विभाग ने आदेश जारी कर साफ कर दिया है कि किसी भी प्रकार की शराब बिक्री या परोसना प्रतिबंधित रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग द्वारा जारी आदेश में उल्लेख किया गया है कि 4 मार्च (बुधवार) को प्रदेश में संचालित सभी प्रकार की मदिरा दुकानें और लाइसेंसधारी प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। किसी भी होटल, क्लब या अन्य संस्थान में शराब की बिक्री अथवा परोसना प्रतिबंधित रहेगा। विभाग ने निर्देश दिए हैं कि शुष्क दिवस के दौरान शराब का विक्रय, भंडारण या अवैध परिवहन करते पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।
बता दें कि पूर्व में सरकार ने नई आबकारी नीति में पहले तय 7 ड्राई डे में से तीन दिन होली, मुहर्रम और महात्मा गांधी निर्वाण दिवस (30 जनवरी) को हटाने का निर्णय लिया गया था। इसके बाद माना जा रहा था कि इन दिनों शराब दुकानें खुली रहेंगी। अब सरकार ने रुख बदलते हुए होली पर शराब बिक्री पर रोक लगाने का निर्णय लिया है। यानी होली के दिन राज्यभर में शराब दुकानें बंद रहेंगी।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Bi1gPFRXBEjBeoNhF41JIu
यह खबर भी जरुर पढ़े
शराब प्रेमियों के लिए खुशखबरी : होली सहित इन दिनों में भी रहेंगी शराब की दुकानें खुली











