अभनपुर ब्रेकिंग: चौथिया कार्यक्रम में जा रहे लोगों से भरी माजदा खेत में पलटी, 45 लोग थे सवार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– अभनपुर क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां तेज रफ्तार माजदा वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। माजदा में 45 लोग सवार थे। सभी चौथिया कार्यक्रम में जा रहे थे। हादसे में 15 लोग घायल हुए हैं। वहीं 6 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।  घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटना रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार को अभनपुर-पाटन मार्ग पर एक तेज रफ्तार माजदा वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। माजदा वाहन में करीब 45 लोग सवार थे, जो चौथिया कार्यक्रम के लिए गोरबट्टी (आरंग) से बोरिद (पाटन) जा रहे थे। बाइक सवार को बचाने के चक्कर में चालक नियंत्रण खो बैठा और यह हादसा हो गया। घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। घटना के बाद राहगीरों की मदद से लोगों को वाहन से बाहर निकाला गया।

लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही अभनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को अभनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। हादसे में 15 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/ByoSNL9jFiJAghfKGiFAzm

यह खबर भी जरुर पढ़े

फिंगेश्वर ब्रेकिंग: तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, कार के उड़े परखच्चे

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन