छुरा में नाबालिग से दुष्कर्म: राजनीतिक पहुंच और कई विभागों में पहचान होने की बात कहकर जान से मारने की धमकी दी, नेता गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) किशन सिन्हा :- गरियाबंद जिले के छुरा थाना क्षेत्र में 17 साल की नाबालिग युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए और किसी को बताने पर राजनीतिक पहुंच का हवाला देकर जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार छुरा क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता और उसके परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि आरोपी जीवन जांगड़े ने शादी का प्रलोभन देकर नाबालिग को अपने झांसे में लिया। इसके बाद 18 दिसंबर से 30 दिसंबर के बीच कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

पीड़िता का आरोप है कि घटना के बारे में किसी को बताने पर आरोपी ने अपनी राजनीतिक पहुंच और कई विभागों में पहचान होने की बात कहकर उसे और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। डर के कारण पीड़िता लंबे समय तक चुप रही, लेकिन बाद में उसने हिम्मत जुटाकर पूरी बात अपने परिजनों को बताई। फिर थाने पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई।

आम आदमी पार्टी के नेता गिरफ्तार

पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी जीवन जांगड़े के विरुद्ध धारा 64(2)(ड), 87 तथा 351(3) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी जीवन जांगड़े आम आदमी पार्टी के किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि प्रकरण से जुड़े सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

संदिग्ध परिस्थितियों में मादा नीलगाय मिली मृत, शरीर पर मिले खरोंच और खून

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button