14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म, झाड़-फूंक करने के बहाने बैगा ने दिया घटना को अंजाम, शिकायत के बाद गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में 14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। झाड़-फूंक करने वाले बैगा ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। परिजनों के शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी बैगा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला रायगढ़ जिले के तमनार थाना क्षेत्र की है।

पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनकी 14 वर्षीय नाबालिग बेटी की तबीयत पिछले कुछ समय से ठीक नहीं थी। परिजन नाबालिग के इलाज के लिए ग्राम गोढ़ी निवासी त्रिभुवन अगरिया नामक बैगा से संपर्क किया। बैगा से संपर्क करने पर उसने कहा कि वह पूजा कराएगा। परिजन इस पर राजी हो गए, रविवार शाम करीब 7 बजे त्रिभुवन अगरिया पीड़िता के घर भी पहुंचा। उसने घर में काफी देर तक पूजा की। इस दौरान उसने दो पत्तों के पत्तल में पूजा सामग्री रखी। पूजा के बाद उसने नाबालिग को पूजा सामग्री सौंपते हुए कहा कि इसे घर से दूर आमबोरिया इलाके में रखना है।

घर से दूर ले जाकर किया दुष्कर्म

आरोपी त्रिभुवन अगरिया ने परिजनों से यह भी कहा कि उन्हें घर पर ही रहना होगा। इसके बाद बैगा नाबालिग को लेकर अकेला ही निकल गया। देर तक किशोरी नहीं लौटी तो उसकी मां अपने बेटे के साथ उसे ढूंढने निकली। घर से थोड़ी दूर पहुंचने पर किशोरी मां को मदद के लिए पुकार रही थी। बेटे ने मोबाइल की फ्लैश लाइट ऑन कर देखा तो त्रिभुवन अगरिया भागने लगा। वहीं, किशोरी जमीन पर लेटी हुई थी। किशोरी ने परिजन से बैगा द्वारा दुष्कर्म किए जाने की बात बताई।

इसके बाद परिजन थाना पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी त्रिभुवन अगरिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/ByoSNL9jFiJAghfKGiFAzm

यह खबर भी जरुर पढ़े

झाड़-फूंक का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म: अश्लील वीडियो बनाकर करने लगा ब्लैकमेल, आरोपी आरक्षक गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film